रंगोली डिजाइन आइडिया: बसंत पंचमी पर खूबसूरत रंगोली से सजाए आंगन, यहां से ले खूबसूरत डिजाइन्स के आइडियाज

  • बसंत पंचमी पर रंगोली से सजाए घर-आंगन
  • फ्लोरल रंगोली दिखेगी बेहद खूबसूरत
  • यहां से लें रंगोली डिजाइन आइडियाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का खास महत्व है। इस दिन लोग पीले कपड़े पहनकर विद्या और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इसके बाद मां सरस्वती को पीला भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि देवी का विधिपूर्वक पूजन करने से सदबुद्धि, ज्ञान और विवेक की प्राप्ति होती है। देवी के स्वागत में लोग इस दिन घर-आंगन को रंग-बिरंगे और सुंदर रंगोली से सजाते हैं। सजावट के हिसाब से देखने में सुंदर लगने के अलावा रंगोली को धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है। अगर आप भी इस बसंत पंचमी रंगोली बनाने का सोच रहे हैं तो यहां से रंगोली डिजाइन का आइडिया ले सकते हैं।

फ्लोरल डिजाइन

आप बसंत पंचमी के दिन घर-आंगन को फ्लोरल रंगोली डिजाइन से सजा सकते हैं। खूबसूरत दिखने के साथ इसे बनाना भी ज्यादा आसान होता है। रंगोली डिजाइन को भरने के लिए सुंदर और कॉन्ट्रास्टिंग रंगों का चुनाव करें।

कलश डिजाइन

कलश शुभ का प्रतीक होता है। सरस्वती पूजा के मौके पर आप कलश डिजाइन का रंगोली भी बना सकते हैं। खूबसूरत दिखने के साथ यह डिजाइन आपके लिए भी मंगलकारी भी हो सकता है। यहां से आप कलश वाले रंगोली डिजाइन बनाने के लिए आइडिया ले सकते हैं।

मां सरस्वती वाली डिजाइन

वैसे तो बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर या फोटो की विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। हालांकि, आप चाहें तो रंगोली से भी मां की सुंदर प्रतिकृति बना सकते हैं। रंगोली में अगर स्वयं मां सरस्वती की झलक मिले तो इससे सुंदर कुछ दूसरा हो ही नहीं सकता है।

ताजा फूल से बनाएं रंगोली

रंगोली पाउडर से फ्लोरल डिजाइन बनाने के अलावा आप ताजा फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं। प्राकृतिक फूलों की पंखुड़ियों से बने रंगोली डिजाइन्स भी देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। अलग-अलग रंगों के फूल की मदद से आप बेहद खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं।

Created On :   5 Feb 2024 2:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story