डेली लाइफ टिप्स: अगर आप भी अपने घर के अंदर सुखाते हैं कपड़े, तो हो जाएं सावधान, बैक्टिरियाज से बचें, इन टिप्स को करें फॉलो

- घर के अंदर ना सुखाएं कपड़े
- गीले कपड़ों में पनपने लगते हैं बैक्टिरियाज
- खुली जगह पर सुखाने चाहिए कपड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम की खराबी के चलते लोग अक्सर घर के अंदर कपड़ों को सुखाना शुरू कर देते हैं। बारिश के दौरान ज्यादातर कपड़ों को घर के अंदर ही सुखा दिया जाता है। कपड़ों को सुखाते समय एक बात का ख्याल रखना चाहिए कि, कपड़े को ज्यादा नमी वाली जगह पर न सुखाया जाए क्योंकि इससे कपड़ों में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं। कपड़ों को सुखाते समय कई सारी बातों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों और टिप्स के बारे में जो कपड़ों को सुखाते समय ध्यान देनी चाहिए।
घर के अंदर कपड़े सुखाने से पहले इन चीजों पर दें ध्यान
वेंटिलेशन का होना
अगर कपड़े सुखाने वाली जगह पर ठीक से हवा नहीं आ रही है तो कपड़ों से बदबू और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कपड़ों को वेंटिलेटेड जगह पर सुखाएं। जहां कपड़े आसानी से सूख जाएं और बैक्टिरिया फ्री रहें।
डीह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल
डीह्यूमिडिफायर मशीन नमी के लेवल को रोकती है, जिससे कपड़े आसानी से सूख भी जाएं और बदबू ना करें।
ड्राई रैक और सुखाने की लाइन
कपड़े सुखाने की रैक और कपड़े सुखाने के लिए लाइनें काफी ज्यादा मददगार होती हैं। इससे कपड़े सूख तो जाते ही हैं, साथ ही फैलाने में भी आसानी होती है।
कपड़ों को निचोड़ना
कपड़ों को टांगने से पहले उसमें जमा पानी को अच्छी तरह निचोड़ लें, इससे कपड़ों में जमा एक्सट्रा पानी निकल जाएगा और कपड़े जल्दी सूख जाएंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On : 13 May 2025 3:58 PM IST