Ganesh Chaturthi 2025: पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम, बप्पा की प्रतिमाओं ने बढ़ाई बाजार की रौनक, देखें शानदार मूर्तियां

  • लोगों में गणेश चतुर्थी का उत्साह
  • त्योहार के लिए खरीदी करने बाजार में उमड़ी भीड़

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा मोरया! देशभर में इस समय यही गूंज रहा है। और हो भी क्यों ना, आज भगवान गणेश का जो आगमन हुआ है। लोगों ने अपने घरों में प्रेम पूर्वक भगवान गणेश को विराजमान किया है। हालांकि कुछ लोग शाम को बप्पा घर लाएंगे और अभी भी तैयारियों में लगे हुए हैं। गणेश चतुर्थी की धूम हर तरफ है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी बाजार सज गए हैं और लोगों की भीड़ खरीदी करने उमड़ पड़ी है। कोई गणेश जी की प्रतिमाएं लेने के लिए उत्साहित है तो कोई भगवान के श्रृंगार का सामान ले रहा है। इस बार मार्केट में छोटी से लेकर बड़ी तक, हर तरह की रंग बिरंगी प्रतिमाएं दिख रही हैं। करीगर खूब दिल लगा कर मूर्तियों को सुंदर-सुंदर रंग दे रहे हैं। कहीं पंडाल का निर्माणकार्य खत्म होने वाला तो कहीं लोग घर के लिए छोटे साइज के रंगीन पंडालों की खरीदी करने में जुटे हैं। लोग भगवान गणेश के स्वागद में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि दुकानों पर भरपूर भीड़ मौजूद है।

यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा, तो करें सिंपल आई मेकअप, देखें आंखों को अट्रैक्टिव बनाने वाले बेहतरीन आइडियाज

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Aug 2025 5:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story