गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी पर दिया है बच्चे को जन्म, तो जानें भगवान गणपति के कुछ खास और अलग नाम, नाम सुनकर सभी हो जाएंगे खुश

गणेश चतुर्थी पर दिया है बच्चे को जन्म, तो जानें भगवान गणपति के कुछ खास और अलग नाम, नाम सुनकर सभी हो जाएंगे खुश
  • गणेश चतुर्थी का त्योहार है आने वाला
  • गणेश चतुर्थी पर कई बच्चे लेते हैं जन्म
  • अपने बच्चे का नाम गणपति बप्पा के इन नामों पर रखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का खास त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन सभी लोग गणपति बप्पा की पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन अगर आपके घर बच्चे ने जन्म लिया है तो आप गणपति बप्पा के नाम पर ही अपने बच्चे का नाम भी रख सकते हैं। अगर आप गणपति बप्पा को बहुत ही मानते हैं और आपका बच्चा भी गणेश चतुर्थी वाले दिन जन्मा है तो आप उसको गणपति बप्पा के अर्थ वाला नाम रख सकते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या नाम रखें तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए गणपति बप्पा के कुछ ऐसे यूनिक नाम लाए हैं, जिनसे आप अपनी बच्ची का नाम भी रख सकते हैं और बच्चे का भी नाम रख सकते हैं। तो चलिए गणपति बप्पा के खास नामों के बारे में जानते हैं।

बेबी गर्ल के लिए गणपति बप्पा के नाम

अविघ्ना

हर परेशानियों को दूर करने वाली।

बुद्धिप्रिया

ज्ञान देने वाली या बुद्धि को बहुत ही प्रिय लगने वाली।

कृति

यह भगवान गणेश के 108 नामों में से एक है, जिसका अर्थ कला या रचना होता है।

सिद्धिका

सफलता और सिद्धि प्रदान करने वाली।

सुखनिधि

सुखों का खजाना।

मान्या

सम्मान के योग्य।

प्रज्ञा

बुद्धि, ज्ञान, सत्य-असत्य की पहचान करने की क्षमता।

शिवप्रिया

शिव को प्रिय।

बेबी बॉयज के लिए गणपति बप्पा के नाम

विनायक

सभी देवताओं के नेता या सबके प्रभु।

अथर्व

वेदों का ज्ञान, बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक।

अमेय

जिसकी कोई सीमा न हो। जो बिल्कुल असीमित हो।

अद्वैत

अद्वितीय, जिसकी तरह कोई दूसरा न हो।

अनव

दयालु, मानवता से भरा हुआ।

ऋद्धेश

हृदय, या भगवान गणेश का नाम, जो शांति के देवता का प्रतीक है।

ओजस

तेज, चमक या ऊर्जा।

गौरीक

भगवान शिव की पत्नी देवी गौरी के पुत्र।

सिद्धेश

शक्ति का प्रतीक।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   26 Aug 2025 6:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story