ग्रीन टी एक फायदे अनेक!रोजाना पीने से वजन के साथ बढ़ती उम्र का असर भी होगा कम, जानें और भी फायदे!

ग्रीन टी एक फायदे अनेक!रोजाना पीने से वजन के साथ बढ़ती उम्र का असर भी होगा कम, जानें और भी फायदे!
  • ग्रीन टी पीने से स्ट्रेस लेवल में कमी आती है
  • कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की संभावना को आप लगातार ग्रीन टी के सेवन से कम कर सकते हैं
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी फायदेमंद होती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिटनेस एक ट्रेंड बन गया है। आपने कई सेलिब्रिटीज का ट्रांसफॉर्मेशन देखा होगा, जहां वो कुछ ही महीनों में कई किलो वजन घटाकर स्लिम और फिट नजर आने लगते हैं। इसका असर आम लोगों पर भी पड़ा है। अब वह भी खुद को फिट रखने और अच्छा दिखने को लेकर सजग हो गए हैं। इस बात से ब्रांड्स भी भली भांति वाकिफ हैं, तभी तो वह अपने प्रोडक्ट के वेट लॉस प्रॉपर्टी को सबसे ज्यादा हाइलाइट करते हैं।

ग्रीन टी के फायदों के बारे में बात करें तो इस बात से सब वाकिफ है कि यह वजन कम करने में मदद करती है। हालांकि, इसके फायदों का दायरा इतने तक ही सीमित नहीं है। वेट लॉस के अलावा भी ग्रीन टी के कई और हेल्थ बेनिफिट्स हैं, जिसके रोजाना सेवन करने से कई रोगों के खतरे को कुछ हद तक कम किया जा सकता है।

ग्रीन टी में विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन B5, पॉलीफेनॉल, विटामिन के,मैंगनीज, पोटैशियम, कॉपर और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके चलते यह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर में भी काफी कारगर साबित होती है। ग्रीन टी में एंटी-एजिंग प्रॉपर्टी भी होती है। आइए ग्रीन टी से मिलने वाले फायदों के बारे में आपको बताते हैं।

स्ट्रेस होगा कम

ग्रीन टी पीने से स्ट्रेस लेवल में कमी आती है। अगर आप भी अपने काम या व्यस्त दिनचर्या के कारण स्ट्रेस से गुजर रहे हैं तो नॉर्मल चाय की जगह ग्रीन टी का सेवन करें। ग्रीन टी में मौजूद एल-थिएनाइन स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप अपने तनाव को कंट्रोल कर सकते हैं।

कैंसर का खतरा कम

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी की संभावना को आप लगातार ग्रीन टी के सेवन से कम कर सकते हैं। ग्रीन टी में पॉलीफिनॉल एंटी-ऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो स्कीन में कैंसर सेल को बनने से रोक सकता है। ग्रीन टी ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है।

वजन घटाने में मददगार

ग्रीन टी से वजन कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल मेटाबॉलिज्म रेट को काफी बढ़ा देता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। यह शरीर में फैट ऑक्सीडाइजेशन को भी बढ़ाता है। लेकिन ग्रीन टी शरीर में पहले से बनी चर्बी को घटाने में मदद नहीं करता बल्कि नए चर्बी को बनने से रोकता है। अगर आप भी वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं तो ग्रीन टी इसमें आपकी मदद करेगी।

ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल

अगर आप भी हाई बल्ड प्रेशर से परेशान हैं तो ग्रीन टी इसे कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकती है। इसके अलावा ग्रीन टी गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे हार्ट हेल्थ बेहतर रहती है। ग्रीन टी स्ट्रोक के खतरे को भी कम कर सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी फायदेमंद होती है। इसमें मौजूद पॉलिफैनोल्स और पोलिसच्चराइड्स डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार होती है। ग्रीन टी पीने से ब्लड में शुगर लेवल स्थिर बना रहता है।

Created On :   5 Aug 2023 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story