हरतालिका तीज 2025: हरियाली तीज पर अपने घर की लक्ष्मी को करें खुश और गिफ्ट करें ट्रेंडिंग जूलरी, यहां देखें आइडियाज

हरियाली तीज पर अपने घर की लक्ष्मी को करें खुश और गिफ्ट करें ट्रेंडिंग जूलरी, यहां देखें आइडियाज
  • हरियाली तीज को मनाएं खास तरह से
  • अपने घर की लक्ष्मी को करें खुश
  • गिफ्ट करें ट्रेंडिंग जूलरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का खास त्योहार शुरू हो गया है। इस त्योहार का सभी विवाहित महिलाएं बहुत ही बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की मनोकामना करती हैं। व्रत रखने के साथ-साथ महिलाएं भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती हैं और अच्छे वैवाहिक जीवन की मनोकामना करती हैं। इस दिन महिलाओं के साथ-साथ पतियों को भी अपनी पत्नियों को खुश करने का प्रयास करना चाहिए। इस हरियाली तीज आप अपने घर की लक्ष्मी को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं। अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि हरियाली तीज पर क्या गिफ्ट देना चाहिए तो हम आपके लिए कुछ अच्छे जूलरी आइडियाज लाए हैं। इनकी मदद से आप उनको गोल्ड की जूलरी गिफ्ट कर सकते हैं।

हरियाली तीज पर गिफ्ट करने के लिए आइडियाज

गोल्ड चेन

गोल्ड चेन एक ऐसी जूलरी है जो आपकी वाइफ मंगलसूत्र के साथ हमेशा पहन सकती हैं और सुंदर भी लगेंगी।

गोल्ड हैवी रिंग

आपको कुछ नहीं समझ आ रहा है तो आप अपनी वाइफ को एक हैवी गोल्ड रिंग दिलवा सकते हैं। कभी बड़ी पार्टी में जाना हो तो वो आराम से पहनकर जा सकती हैं।

गोल्ड सिंपल रिंग

अगर आपकी वाइफ के पास हैवी गोल्ड रिंग है तो आप उनको डेली वियर गोल्ड की सिंपल रिंग भी दिलवा सकते हैं।

डायमंड सिंपल रिंग्स

आपका गोल्ड और डायमंड लेने का मन है तो आप डायमंड की सिंपल रिंग खरीद सकते हैं। जिसे वो हमेशा पहन सकती हैं।

गोल्ड बैंगल्स

आप गोल्ड बैंगल्स भी खरीद कर दे सकते हैं। अगर आपकी वाइफ को चूड़ियां पहनना कम पसंद है तो गोल्ड के बैंगल्स से उनका हाथ भरा रहेगा।

गोल्ड नैकलेस

अगर आपको कुछ नहीं समझ आ रहा है तो आप गोल्ड नैकलेस भी खरीद सकते हैं। इससे आपकी वाइफ का गला भरा-भरा लगेगा और वो खुश भी हो जाएंगी।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   25 Aug 2025 5:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story