रेसिपी: हरियाली तीज पर भोले बाबा को लगाना है भोग, तो घर पर ही बनाएं एकदम स्वादिष्ट और मार्केट जैसा नारियल का लड्डू, यहां देखें रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल हरतालिका तीज का खास त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना करती हैं। अगर आप भगवान शिव को खुश करना चाहती हैं तो आप घर पर बनाएं मार्केट जैसे नारियल के लड्डू। नारियल के लड्डू का भोग पाकर भोले बाबा भी प्रसन्न हो जाएंगे। आज हम आपके लिए नारियल के लड्डू की बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी से आप बहुत ही आराम से नारियल के लड्डू बनाकर अपने घर पर सभी को खिला सकते हैं। इस रेसिपी से आप आराम से ही अपनी पत्नी के लिए भी बना सकते हैं। जिससे वो व्रत खोलकर कुछ खास खाएं। तो चलिए जानते नारियल के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी और सामग्री के बारे में जानते हैं।
नारियल के लड्डू बनाने की सामग्री
दूध - 3 कप (750 मिलीलीटर)
चीनी - 1/2 कप (110 ग्राम)
सूखा नारियल - 2 कप (150 ग्राम)
इलायची - 4, दरदरी कुटी हुई
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On :   22 Aug 2025 5:21 PM IST












