रेसिपी: हरतालिका तीज के त्योहार में घर पर बनाएं मालपुआ, खाकर सभी को आ जाएगा मजा!, यहां देखें रेसिपी
- हरतालिका तीज का त्योहार है आने वाला
- घर पर बनाएं स्वादिष्ट मालपुआ
- मालपुआ बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का त्योहार आने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस साल हरतालिका तीज का खास त्योहार 26 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और तरक्की के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए अपने पति के अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना करती हैं। इस दिन तरह-तरह के व्यंजन भी घर पर बनते हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या बनाया जाए तो आज हम आपके लिए मालपुए की बहुत ही आसान और स्वादिष्ट रेसिपी लेकर आए हैं। इस रेसिपी से आप बहुत ही आराम से मालपुआ बनाकर अपने घर पर सभी को खिला सकते हैं, साथ ही अगर आपकी पत्नी का व्रत खुल गया है तो वो भी इस पुए को बहुत ही चाव से खाएंगी। तो इस बार इस रेसिपी की मदद से बनाएं घर पर ही मालपुआ। चलिए मालपुआ बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
मालपुआ बनाने के लिए सामग्री
गेहूं का आटा 3/4 कप
सूजी 1/4 कप
इलायची पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
चीनी 1 छोटा चम्मच
गर्म दूध 1 और 1/4 कप
चीनी की चाशनी
चीनी 1 कप
पानी 1 कप
केसर 8-10
गुलाब जल 2-3 बूंदें
वीडियो क्रेडिट- Ray Kitchen
Created On :   21 Aug 2025 3:27 PM IST