रेसिपी: हरतालिका तीज का रखा है व्रत, तो स्वादिष्ट मखाना खीर के साथ खोलें अपना व्रत, यहां देखें खास रेसिपी!
- हरतालिका तीज का त्योहार है आने वाला
- व्रत रखा है तो खाएं ये खास मखाना खीर
- मखाना खीर बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का पावन त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। सभी विवाहित महिलाएं इस त्योहार का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करती हैं। इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और उनकी तरक्की के लिए व्रत रखती हैं और माता पार्वती और भोले बाबा की पूजा अर्चना करके उनका आशीर्वाद लेती हैं। ये व्रत करवाचौथ के व्रत से भी कठिन होता है, साथ ही कई महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं। व्रत रखने के बाद इसका पारण करना होता है। इसके लिए आपको सही खाना चुनना बहुत ही जरूरी है। आज हम आपके लिए मखाने की खीर की खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से घर पर ही स्वादिष्ट मखाने की खीर बना सकती हैं। इससे आपके व्रत का पारण करना भी आसान होगा और आपको कमजोरी भी नहीं महसूस होगी। तो चलिए मखाने की खीर बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में अच्छे से जानते हैं।
मखाना की खीर बनाने के लिए सामग्री
2 छोटे चम्मच घी
2 कप मखाना
1 लीटर दूध, उबला हुआ
पिस्ता, कटे हुए
बादाम, भीगे और कटे हुए
किशमिश
1/2 कप चीनी
बादाम पाउडर
केसर, भीगा हुआ
वीडियो क्रेडिट- Swaad Anusaar
Created On :   20 Aug 2025 6:07 PM IST