रेसिपी: भगवान कृष्ण को करना चाहते हैं प्रसन्न, तो जन्माष्टमी पर बनाएं मुलायम कलाकंद रोल, गैस जलाने की भी जरूरत नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्योहार आने से पहले ही लोगों के घरों में तैयारियां शुरू हो जाती है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण को खुश करने के लिए खूब सारी मिठाइयां बनाते हैं। आज हम आपके लिए कलाकंद रोल बनाने की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जो आपने पहले शायद की कभी ट्राई की होगी। इस रेसिपी की खास बात ये है कि आपको ना तो गैस जलाने की जरूरत होगी और ना ही घी-मावा की जरूरत होगी। बस कुछ ही मिनटों में आप बना पाएंगे बाजार जैसी सॉफ्ट-सॉफ्ट मिठाई। तो चलिए जानते हैं कलाकंद रोल बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
कलाकंद रोल मिठाई बनाने के लिए सामग्री
चीनी - 1/2 कप
इलायची - 3 पीस
पनीर - 200 ग्राम
दूध पाउडर - 1 कप
कटे हुए पिस्ता - 1 बड़ा चम्मच
केसर दूध - 1/4 कप
वीडियो क्रेडिट- CookwithParul
Created On :   9 Aug 2025 12:45 PM IST
Next Story












