Holi 2026: होली खेलते समय आंखों को सेफ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, फॉलो करे ये टिप्स

होली खेलते समय आंखों को सेफ रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, फॉलो करे ये टिप्स
सभी लोग अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते हैं। जमकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन त्योहारों में अपनी हेल्थ का भी खास ख्याल रखना होगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सभी लोग अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ जमकर होली खेलते हैं। जमकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं। लेकिन त्योहारों में अपनी हेल्थ का भी खास ख्याल रखना होगा। इसलिए होली पर हर्बल कलर्स तो इस्तेमाल करें ही। साथ ही आप अपनी आंखों का भी बहुत ध्यान रखें। क्योंकि आंखों में रंग जाने से काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं कि आंखों का ख्याल कैसे रखना है।

आंखों को सेफ रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

1. साफ पानी से धोएं

अपनी आंखों को साफ पानी से धोना चाहिए। क्योंकि हमारी आंखें तो पहले से ही गंदी हैं उसपर गंदे पानी का उपयोग आपकी परेशानी बढ़ा सकता है। इसलिए ही अपनी आंखों को साफ पानी से धोएं।

2. सनग्लासेस लगाएं

सिंथेटिक रंगों से बचने के लिए होली खेलते समय सनग्लासेस जरूर लगाएं। इससे आपकी आंखें रंगों में मिले केमिकल से बची रहेंगी। होली के समय अगर आप लेंस लगाते हैं तो बिल्कुल भी मत लगाएं बल्कि चश्मा पहनें।

3. इन बातों का रखें ध्यान

आंखों को होली खेलते समय बिल्कुल भी ना रगड़ें और उनको कम से कम छुएं। हाथों में लगा हुआ रंग आंखें मलने पर जलन का भी कारण बन सकता है। इसलिए हाथों को आंख से बिल्कुल दूर रखें। अगर जलन होती भी है आंखों में तो आई टिश्यू वाइप्स का उपयोग करें या साफ रूमाल से साफ करें।

Created On :   3 March 2026 12:29 AM IST

Tags

Next Story