Skin Care: बारिश में पिंपल्स से रहते हैं परेशान, तो ये टिप्स आएंगी आपके काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश के मौसम में रोड्स के साथ-साथ चेहरे का भी हाल बेहाल होने लगता है। बारिश में बहुत ही ज्यादा नमी होती है। साथ ही, ह्यूमिडिटी भी बढ़ जाती है। यही वजह है कि चेहरा ज्यादा ऑयल सिक्रीट करने लगता है। जिससे एक्ने और पिंपल्स जैसी कई समस्याओं को फेस करना पड़ता है। अगर आप भी परेशान हैं और अपनी त्वचा को एकदम साफ रखना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए कुछ घरेलू और बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इनका उपयोग करके आप आसानी से अपने फेस को क्लियर बना सकते हैं।
पिंपल्स को कम करने के सरल घरेलू नुस्खे
चेहरे पर बार-बार हाथ लगाने से बचें
बर्फ को कपड़े में लपेट कर फेस की मसाज करें
बार-बार चेहरा ना धोएं
एक दिन में 2 बाच फेस वॉश करना उचित है
आप चेहरे पर नीम की पत्तियों का पेस्ट लगा सकते हैं
एलोवेरा जेल भी पिंपल्स को कम करने में मदद करता है
चेहरे को बार-बार स्क्रब करने से बचें
पिंपल्स को ना फोड़ें
हेल्दी खाना खाएं
डाइट में फलों को भी शामिल करें
बाहर का कम से कम खाएं
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   6 Sept 2025 5:53 PM IST















