Health: गैस-कब्ज जैसी समस्याओं से रहते हैं परेशान? अगर हां तो इन टिप्स पर करें गौर, पाचन हमेशा रहेगा अच्छा

गैस-कब्ज जैसी समस्याओं से रहते हैं परेशान? अगर हां तो इन टिप्स पर करें गौर, पाचन हमेशा रहेगा अच्छा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की पाचन शक्ति एक जैसी नहीं होती है। कुछ लोग खाना जल्दी पचा लेते हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो खराब डाइजेशन से तकलीफ में रहते हैं। जिनका पाचन ठीक नहीं रहता उन्हें अक्सर कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इनमें पेट दर्द, कब्ज और गैस जैसी दिक्कतें शामिल हैं। आपने अक्सर ऐसे लोग देखे होंगे जो खराब डाइजेशन की वजह से दुखी रहते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से एक हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसी टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपको डाइजेशन में मदद मिलेगी। तो चलिए इन टिप्स पर एक नजर डालते हैं।

डाइजेशन ठीक रखने की टिप्स

बाहर का खाना खाने से बचें।

हर दिन एक्सरसाइज करें।

खाना खाने के बाद वॉल्क करें।

दही खाने से पाचन ठीक होता है। याद रहे दही में चीनी डालने से बचें।

ओट्स खाने से भी पाचन शक्ति अच्छी होती है।

अच्छे पाचन के लिए पुदीना काफी फायदेमंद है।

हर दिन पेट से जुड़े योग करें।

डाइट में फल और सलाद शामिल करें।

खाना अच्छे से चबा-चबा कर खाएं।

समय-समय पर पानी पीते रहें।

सोने से ठीक पहले खाना खाने से बचें।

स्मोकिंग और शराब न पिएं।

स्क्रेस न लें और मेडिटेशन करें।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   31 Oct 2025 3:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story