वेडिंग डेस्टिनेशन: शादी के लिए खोज रहे हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन, तो एक नजर भारत की इन मशहूर जगहों पर जरूर डालें

शादी के लिए खोज रहे हैं परफेक्ट डेस्टिनेशन, तो एक नजर भारत की इन मशहूर जगहों पर जरूर डालें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी सीजन शुरू होने से पहले से ही लोग अपनी वेडिंग डेस्टेनेशन के बारें में सोचने लगते हैं। लोग फिल्मी सितारों की तरह अपनी शादी भी किसी खूबसूरत सी लोकेशन में करने का सपना देखते हैं। ऐसे में वो काफी हद तक कनफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी जगह इस मौसम में बेस्ट रहेगी। जो इनके इस खूबसूरत पल को यादगार बना सके। अगर आप भी उन्ही में से हैं तो हम आपको भारत की कुछ मशहूर जगहों के बारें में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपनी शादी रचा सकते हैं।

उदयपुर

हर दुल्हें या दुल्हन का सपना होता है कि उनकी शादी ऐसी लोकेशन से हो,जो इन खूबसूरत से पल में चार चांद लगा सके। ऐसे में आप राजस्थान के उदयपुर के किसी भी पैलेस में शादी समारोह को आयोजित कर सकते हैं। इस सर्दी के मौसम के लिए यह परफेक्ट लोकेशन रहेगी।




जयपुर

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर अपने सदियों पुराने महलों और भव्य हवेलियों के कारण मशहूर है। ऐसे में आप शादी लिए इस जगह का चुनाव कर सकते हैं। इस समारोह की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोक नृतकी और सारंग वादकी मौजूद रहते हैं।




केरल

अगर आप अपनी शादी भीड़-भाड़ वाली जगह से दूर जाकर रचाना चाहते हैं तो आपके लिए केरल बेस्ट जगह रहेगी। यहां पर आप नरियल के पेड़ तले और समुद्र किनारें शादी की थीम को सेट कर सकते हैं। केरल में सितबंर से लेकर मार्च तक का मौसम काफी सुहावना रहता है। अगर आप केरल के बारें में ज्यादा नहीं जानते हैं तो आप किसी वेडिंग प्लानर को भी हायर कर सकते हैं।




आगरा

आगरा का ताजमहल दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ऐसे में आप वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर सोच में पड़ गए है तो आप सच्चे प्यार के प्रतीक ताजमहल के आसपास के रिसॉर्ट या होटल को बुक कर इस पल को सेलिब्रेट कर सकते हैं।




अंडमान

अगर आप परिवार और कुछ चुनिंदा लोगों के साथ कहीं बाहर जाकर अपनी शादी रचाना चाहते है तो आप अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के बारें में सोच सकते हैं। वहीं हिंद महासागर को साक्षी मानकर आप अपने नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   28 Nov 2023 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story