Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर रखा है निर्जला व्रत, तो इन खास चीजों को खाएं और पिएं, लगेगी कम भूख और प्यास

हरियाली तीज पर रखा है निर्जला व्रत, तो इन खास चीजों को खाएं और पिएं, लगेगी कम भूख और प्यास
हरियाली तीज पर सभी महिलाएं व्रत रखती हैं और ये व्रत बहुत ही कठिन होता है। इसलिए ही इसकी तैयारी एक दिन पहले ही शुरू हो जाती है। अगर आप खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका निर्जला व्रत से हाल खराब हो सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का सभी विवाहित महिलाएं बेसब्री से इंतजार करती हैं। हर साल हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी रखती हैं जिससे उनको अच्छा पति मिले। इस दिन सभी महिलाएं व्रत रखती हैं और ये व्रत बहुत ही कठिन होता है। तीज में निर्जला व्रत रखा जाता है। इसलिए ही इसकी तैयारी एक दिन पहले ही शुरू हो जाती है। अगर आप खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगी तो आपका निर्जला व्रत से हाल खराब हो सकता है।

हरतालिका तीज से पहले इन चीजों को खाएं

खीरा

व्रत के एक दिन पहले खीरा जरूर खाएं। खीरा खाने से बॉडी में पानी की कमी नहीं होती है और आप दिनभर हाइड्रेटेड रहेंगे।

नारियल पानी

व्रत से पहले नारियल पानी पिएं जिससे आपका शरीर प्रॉपर्ली हाइड्रेट रहे। नारियल का पानी पीने से आपको एनर्जी भी भरपूर मात्रा में मिलती है।

अनार का जूस

व्रत शुरू होने से पहले आपको ताजे फल और अनार का जूस पीना चाहिए। इससे आपको व्रत वाले दिन एनर्जी मिलेगी और आपके शरीर का वॉटर लेवल बढ़िया रहेगा।

ड्राई फ्रू्ट्स

व्रत के एक दिन पहले एक मुट्ठी नट्स को पानी में भिगोकर रख दें और फिर उसको खा लें। मेवा खाने से शरीर में भरपूर ताकत रहती है और व्रत वाले दिन थकेंगी भी नहीं और भूख भी कम लगेगी।

दही

दही खाने से पेट ठंडा रहता है। व्रत के एक दिन पहले दही का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे पेट की समस्याओं में आराम मिलेगा।

सेवई

आप व्रत के एक दिन पहले सेवई भी खा सकती हैं। इससे आपको भूख कम लगती है और आपका पेट भरा-भरा रहता है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   11 Sept 2026 5:20 PM IST

Tags

Next Story