ट्रेवल टिप्स: बारिश के मौसम में घूमने का कर रहे हैं प्लान, तो देश के इन पांच जगहों पर मानसून का ले सकते हैं भरपूर आनंद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में प्रकृति की सुंदरता अपने पूरे शबाब पर होती है। धरती हरी चादर ओढ़ लेती है, हवा में मिट्टी की सोंधी खुशबू घुल जाती है, और झरने अपनी रौनक बिखेरते हैं। ऐसे में घूमने का मन तो बनता है, लेकिन कई बार सही जगह का चुनाव मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसी शानदार जगहें, जहां आप बारिश के मौसम का भरपूर आनंद ले सकते हैं।
1. मुन्नार, केरल
‘गॉड्स ओन कंट्री’ कहलाने वाला केरल मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है। मुन्नार की हल्की फुहारें, हरे-भरे चाय के बागान और नदियां आपको प्रकृति के करीब ले जाएंगी। यह जगह रोमांच और शांति दोनों का अनुभव देती है।
2. जीरो, अरूणाचल प्रदेश
अरूणाचल प्रदेश का जीरो बारिश में स्वर्ग सा लगता है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी खजाने से कम नहीं। यहां के खूबसूरत नजारे और स्थानीय जनजातियों की संस्कृति आपको एक अनोखा अनुभव देंगे।
3. उदयपुर, राजस्थान
झीलों का शहर उदयपुर मानसून में और भी आकर्षक हो जाता है। यहां की झीलें, महल और स्ट्रीट फूड का मजा लेना हो या शांति की तलाश, यह जगह हर किसी के लिए परफेक्ट है।
4. लोनावला, महाराष्ट्र
मुंबई और पुणे के पास बसा लोनावला मानसून में झरनों की खूबसूरती के लिए मशहूर है। बारिश में यहां की हरियाली और झरने देखते ही बनते हैं। यह वीकेंड ट्रिप के लिए बेस्ट जगह है।
5. चेरापूंजी, मेघालय
दुनिया की सबसे ज्यादा बारिश वाली जगहों में शुमार चेरापूंजी मानसून में जादुई लगती है। यहां के झरने, हरे-भरे जंगल और बादलों का नजारा आपको एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा।
Created On :   12 Jun 2025 11:42 PM IST














