समर वेकेशन: पार्टनर संग घुमने का बना रहे हैं प्लान तो, इस तरह बेंगलुरु में बनाएं एक दिन की ट्रिप का प्लान

पार्टनर संग घुमने का बना रहे हैं प्लान तो, इस तरह बेंगलुरु में बनाएं एक दिन की ट्रिप का प्लान
  • पार्टनर संग घुमने का बना रहे हैं प्लान
  • इस तरह बेंगलुरु में बनाएं एक दिन की ट्रिप का प्लान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गर्मियों का सीजन चल रहा है वहीं सभी की छुट्टियां भी चल रही हैं। ऐसे में हर कपल प्लान बनाते हैं कि, इस मौसम में वे अपनी पार्टनर के साथ समय बीताएं और जहां आप खुलकर एंजॉय कर सकते हैं, एक दूसरे को टाइम दे सके। ऐसे में हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां जाकर आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बीता सकते हैं और अच्छी यादों को कलेक्ट कर सकते हैं। आप बेंगलुरु के लिए एक दिन का ट्रीप प्लान कर सकते हैं। यहां पर बहुंत सारी ऐसी जगहें हैं जो आपको एक बेहतरीन लॉकेशन देगी।

यह भी पढ़े -पेरेंटिंग कोच और इन्फ्लूएंसर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी हुईं नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में नॉमिनेट

कब्बन पार्क, बेंगलुरु

हरा-भरा नजारा एक रोमांटिक डेट के लिए बेस्ट होता है। इसके लिए आप कब्बन पार्क जाने की सोच सकते हैं। बैंगलोर में घूमने के लिए यह सबसे रोमांटिक स्थानों में से एक है। 300 एकड़ में फैला हुआ यह पार्क अलग-अलग तरह के फूलों और पेड़-पौधों से भरा हुआ है।

लोकेशन- कस्तूरबा रोड, अंबेडकर विधि, संपांगी राम नगर, बैंगलोर

समय सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक पार्क खुला रहता है।

ध्यान रखें- सोमवार और दूसरे मंगलवार को पार्क बंद रहता है।

यह भी पढ़े -पेरेंटिंग कोच और इन्फ्लूएंसर डॉ. पल्लवी राव चतुर्वेदी हुईं नेशनल क्रिएटर्स अवार्ड में नॉमिनेट


नंदी हिल्स

नंदी हिल्स में आप अपने पार्टनर के साथ दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। 1 दिन के ट्रिप में यहां आप बहुत सारी यादें सजा कर रख सकते हैं। पार्टनर के साथ पहाड़ों पर घूमना एक अलग अहसास होता है। यहां नदी, हिल्स पर एक किला भी है। शहर से 60 किमी दूर स्थित नंदी हिल्स का नजारा हमेशा के लिए यादगार हो जाएगा। यहां आप 1:30 घंटे में पहुंच जाएंगे। यहां से सनसेट और सनराइज काफी सुंदर नजर आता है।

यह भी पढ़े -खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने भारत को दी खुलेआम धमकी, वर्ल्ड कप फाइनल के दिन एयर इंडिया फ्लाइट में ट्रेवल करने वाले यात्रियों को खतरा!


माइक्रो लाइट फ्लाइंग

पूरे बैंगलोर का नजारा एक ही दिन में देखना चाहते हैं, तो आप यहां जा सकते हैं। अगर आपको और आपके पार्टनर को एडवेंचर करना पसंद है तो आप ये जरुर करें। उड़ान दो लोगों के साथ होता है। आपके साथ सह-पायलट रहेगा, जो विमान नियंत्रण रखेगा।

समय- यहां आप पहुंचने के लिए आपको शहर से 16 किमी की दूरी तय करनी होगी।

ध्यान रखें- 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे इसमें नहीं बैठ सकते।


डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   19 April 2024 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story