ixigo Bharat Darshan: इक्सिगो ट्रेन्स ने इक्सिगो भारत दर्शन के साथ त्योहारों के लिए लॉन्च किए स्पिरिचुअल हॉलिडे गिफ्टिंग पैकेज

भारत के अग्रणी एआई- आधारित ट्रेन टिकटिंग प्लेटफ़ॉर्म, इक्सिगो ट्रेन्स ने हाल ही में इक्सिगो भारत दर्शन के साथ स्पिरिचुअल हॉलिडे पैकेज (धार्मिक यात्रा पैकेज) लॉन्च किए हैं। त्योहारों का सीज़न नज़दीक आ रहा है, इसी को ध्यान में रखते हुए इक्सिगो भारत दर्शन ने अपने नए स्पिरिचुअल ट्रैवल गिफ्टिंग फ़ीचर के साथ गिफ्टिंग के अनुभव को और बेहतर बना दिया है। इसके ज़रिए यूज़र अपने प्रियजनों को पारंपरिक उपहार देने के बजाय उन्हें यात्रा का तोहफ़ा दे सकते हैं। फिर चाहे वे अपने माता-पिता की लंबे समय से चली आ रही यात्रा की इच्छा पूरी करना चाहते हों, या अपने किसी प्रियजन को उनके सपनों की यात्रा का तोहफ़ा देना चाहते हों। इक्सिगो भारत दर्शन यात्रा के सपने को त्योहारों के तोहफ़े में बदलने का बेहतरीन तरीका लेकर आया है।
कुछ लोग दशहरा और दिवाली की छुट्टियों के दौरान ब्रेक लेकर घूमना पसंद करते हैं, वे अपने प्रियजनों के साथ यादगार पल बिताना चाहते हैं। इस गिफ्टिंग के द्वारा बच्चे अपने माता-पिता के साथ यात्रा का आनंद भी उठा सकते हैं, इससे न सिर्फ उनकी यात्रा की पुरानी इच्छा पूरी हो जाती है, बल्कि परिवार को एक साथ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिलता है। और अगर माता-पिता चाहें तो अकेले भी यात्रा का लुत्फ़ उठा सकते हैं। इक्सिगो भारत दर्शन के ज़रिए यूज़र देश भर के गंतव्यों के बारे में जान सकते हैं, यात्रा की योजना बना सकते हैं, और आसान बुकिंग के द्वारा लंबे समय से चली आ रही यात्रा के सपने को पूरा कर सकते हैं। यात्री मात्र रु 250 के शुरुआती भुगतान के साथ अपना इक्सिगो भारत दर्शन हॉलिडे बुक कर सकते हैं, और बाकी रकम यात्रा से 16 दिन पहले चुकानी होती है।
यह नया फ़ीचर यात्रा के बारे में जानने, योजना बनाने और गिफ्टिंग को एक प्लेटफॉर्म पर लाया है। यह कुछ ऐसा अनुभव प्रदान करता है, जो त्योहारों के बाद भी लंबे समय तक यादगार बन जाता है।
यह लॉन्च ऐसे समय में किया गया है जब परिवार त्योहारों की छुट्टियों के दौरान घूमने जाना पसंद करते हैं। त्योहारों पर यात्रा करना सिर्फ आदत की बात नहीं, इसी सोच के साथ इक्सिगो भारत दर्शन उन यात्रियों की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए तैयार है, जिनके लिए छुट्टियां परिवार के साथ घूमने या किसी प्रियजन के यात्रा के सपने को साकार करने का मौका बन जाती हैं।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, इक्सिगो ट्रेन्स एंड कन्फर्म टिकट के सीईओ दिनेश कुमार कोठा ने कहा, “त्योहारों के दौरान हम अपनों के साथ समय बिताना चाहते हैं। आजकल लोग अपने प्रियजनों को पारम्परिक उपहारों के बजाए ऐसे तोहफ़े देना चाहते हैं, जो उनके लिए यादगार पल बनाएं। भारत दर्शन गिफ़्टिंग फ़ीचर के ज़रिए हम चाहते हैं कि लोगों की यात्रा की पुरानी इच्छा एक यादगार तोहफ़े में बदली जा सके। यह खासतौर पर उन माता-पिता के लिए बेहतरीन तोहफ़ा होगा, जो शायद सालों से किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, लेकिन टालते आ रहे थे। चाहे आप उनके साथ यात्रा करें या उन्हें यात्रा का तोहफ़ा दें, मकसद यही है कि यात्रा को जश्न और एक दूसरे के साथ जुड़े रहने का ज़रिया बनाया जा सके।’’
तो त्योहार के इस सीज़न, यह प्लेटफ़ॉर्म अपने यूज़र्स को पारंपरिक तोहफ़ों से हटकर कुछ अलग सोचने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जैसे कि यात्रा का तोहफ़ा, साथ में बिताया गया यादगार समय, और शायद यात्रा का वह सपना जो लंबे समय से अधूरा था और अब सच होने जा रहा है।
अधिक जानकारी के लिए, कृपया http://www.ixigo.com पर जाएं।
Created On :   1 Oct 2026 7:13 PM IST












