Hair Care: झड़ते बालों और ड्राई स्कैल्प से हैं परेशान, तो मुल्तानी मिट्टी से बनाएं ये 2 हेयर मास्क, कुछ ही दिन में दिखेगा डिफरेंस

- बालों का रखें ख्याल
- मुल्तानी मिट्टी की मदद से बनाएं मास्क
- कम होगा हेयर फॉल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बालों से जुड़ी समस्या कई लोगों का पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं लेती है। कुछ लोग बहुत ज्यादा बाल झड़ने से परेशान रहते हैं तो कई ड्राई स्कैल्प से। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हम पता नहीं क्या-क्या उपाय करते हैं। कभी यूट्यूब से वीडियो देख कर तो कई बार दोस्तों से सुन कर बाल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं। लेकिन अब इसकी कोई जरूरत नहीं है। हम आपके साथ 2 हेयरमास्क बनाने का तरीका शेयर करने वाले हैं जिससे कुछ ही दिनों में हेयर फॉल और ड्राई स्कैल्प से छुटकारा मिलेगा। इन हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे अहम चीज मुल्तानी मिट्टी है। मुल्तानी मिट्टी स्किन केयर के अलावा बालों को चमकदार बनाने में भी काफी मददगार साबित होती है। तो चलिए जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से हेयर मास्क कैसे बनाते हैं?
ड्राय स्कैल्प के लिए मास्क
अगर आपकी स्कैल्प रूखी- सूखी है तो आप मुल्तानी मिट्टी का मास्क अप्लाई करें। इस मास्क के लिए सबसे पहले 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लीजिए और उसमें एक चम्मच दही डालिए। आखिरी में 1 चम्मच हनी डालकर पेस्ट बनाएं। 20 मिनट तक इस पेस्ट को बालों में लगा रहने दें फिर पानी सी धो लें।
हेयर फॉल मास्क
अगर आप झड़ते बालों से परशान हैं तो यह मास्क लगाएं। एक 2 बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। उसमें 2 चमम्च मेथी के दाने पीस कर डालिए। पेस्ट बनाने के लिए 1 चम्मच दही डालें। इस पेस्ट को 25 से 30 मिनट तक बालों में रखिए, फिर साफ पानी से धो लें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। यह भी पढ़े -अगर आप भी अपना वेट लॉस करना चाहते हैं, तो बिल्कुल मत हों परेशान, इन ड्रिंक्स को करें अपनी डाइट में शामिल, आराम से होगा वजन कम!
Created On :   15 May 2025 3:51 PM IST