Navratri 2025: नवरात्रि में घरवालों के साथ घूमने जाने का है प्लान, तो इन देवी मंदिरों के जरूर करें दर्शन, मन हो जाएगा शांत!

नवरात्रि में घरवालों के साथ घूमने जाने का है प्लान, तो इन देवी मंदिरों के जरूर करें दर्शन, मन हो जाएगा शांत!

डिजिटल डेस्क, नई दिवाली। नवरात्रि का पावन पर्व इस बार भी श्रद्धा और भक्ति का रंग लेकर आया है। मान्यता है कि देवी मां के नौ रूपों की उपासना करने से न सिर्फ मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता भी मिलती है। साथ ही आपका मन भी शांत होता है। अगर आप इस नवरात्र में अपने दोस्तों या परिवार वालों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो आप देवी मां के मंदिरों के दर्शन करने जा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मंदिरों के ऑप्शन लेकर आए हैं, जहां जाकर आपको बहुत ही शांति मिलेगी।

माता वैष्णो के दर्शन से होती है सभी मनोकामनाएं पूरी

भारत में मां दुर्गा के कई प्राचीन और चमत्कारी धाम हैं, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु नवरात्रि में पहुंचते हैं। इनमें प्रमुख है वैष्णो देवी धाम (जम्मू-कश्मीर), जहां माता रानी के दर्शन से जीवन की हर रुकावट दूर होती है। मान्यता है कि मां वैष्णो देवी को सच्चे मन से पुकारने पर वे हर इच्छा पूरी करती हैं।

मां कामाख्या

इसी तरह कामाख्या देवी मंदिर (असम) को तांत्रिक शक्तिपीठों में सबसे शक्तिशाली माना गया है। यहां नवरात्रि के दौरान साधना और दर्शन से व्यक्ति को आर्थिक लाभ, मानसिक शांति और करियर में तरक्की प्राप्त होती है।

विंध्याचल धाम

विंध्यवासिनी देवी (उत्तर प्रदेश) और ज्वाला देवी (हिमाचल प्रदेश) के मंदिरों का भी विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इन धामों में माता के दर्शन से दुर्भाग्य दूर होता है और जीवन में नए अवसरों के द्वार खुल जाते हैं। यदि नवरात्रि में श्रद्धापूर्वक व्रत रखकर और माता के इन शक्तिपीठों के दर्शन कर लिए जाएं, तो बिगड़े हालात भी सुधर सकते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Sept 2025 4:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story