Navratri 2025: नवरात्रि के तीसरे दिन पहनें इस खास रंग के कपड़े, माता चंद्रघंटा हो जाएंगी प्रसन्न

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नवरात्रि का पावन और खास त्योहार शुरू हो गया है। इस त्योहार में भक्ति और उल्लास का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इन नौ दिनों में माता के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा की जाती है। साथ ही लोग व्रत भी रखते हैं। व्रत रखकर सभी पूरे विधी-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में हर दिन के हिसाब से अलग-अलग रंगों के कपड़े भी पहनने का महत्व है। ऐसा माना जाता है कि हर दिन का रंग माता के अलग स्वरुपों को समर्पित होता है। इसलिए ही हर दिन अलग-अलग रंग के कपड़े भी पहने जाते हैं।
नवरात्रि के तीसरे दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना होता है शुभ?
नवरात्रि का तीसरा दिन माता चंद्रघंटा को समर्पित होता है, इसलिए ही इस दिन पीले रंग को खास माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता चंद्रघंटा को पीला रंग बहुत ही पसंद होता है। इसलिए ही आप तीसरे दिन पीले रंग के कपड़ों को जरूर पहनें।
क्या पहनें?
अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनना अच्छा होगा, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप पीली साड़ी से लेकर पीली टीशर्ट तक कुछ भी पहन सकते हैं। आप कुछ भी पहनें, माता रानी तो खुश होंगी ही।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग- अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   23 Sept 2025 6:17 PM IST