रूस में तूफान से 17वीं सदी का क्लॉक टॉवर क्षतिग्रस्त

17th century clock tower damaged by storm in Russia
रूस में तूफान से 17वीं सदी का क्लॉक टॉवर क्षतिग्रस्त
रूस में तूफान से 17वीं सदी का क्लॉक टॉवर क्षतिग्रस्त

मॉस्को, 11 जून (आईएएनएस)। रूस के प्राचीन शहर वेलिकि नोवगोरोड में तूफान ने 17वीं सदी के एक क्लॉक टॉवर को क्षतिग्रस्त कर दिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

यह क्लॉक टॉवर क्रेमलिन के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। बुधवार को तास न्यूज एजेंसी ने जानकारी दी कि यह वेलिकि नोचगोरोड की एक अनूठी संरचना है जो सदियों पुराना है।

क्लॉक टॉवर क्रेमलिन की सबसे ऊंची इमारत है और सिटी प्लानिंग के लिए महत्वपूर्ण है।

न्यूज एजेंसी को एक सूत्र ने बताया, संभवत:, गरज के साथ चमकी बिजली के कारण घड़ी के मैकेनिज्म में खराबी आई। इसके क्लॉक-फेसेस इलेक्ट्रॉनिक रूप से नियंत्रित होते हैं। क्लॉक के चार फेस हैं, जिनमें से दो बंद हो गए और दो काम कर रहे हैं, लेकिन गलत समय दिखा रहे हैं।

स्रोत ने आगे बताया, यूनेस्को स्मारक के रूप में सूचीबद्ध यह टॉवर 17वीं शताब्दी का है, लेकिन घड़ी आधुनिक है, क्योंकि यह 1970 में स्थापित की गई थी।

Created On :   11 Jun 2020 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story