बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने हर साल पहनी अलग अलग रंग की साड़ियां, जानिए क्या है उन रंगों का महत्व

Finance Minister Nirmala Sitharaman appeared in different sarees every time on the day of the budget session, know the color meaning of sarees
बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने हर साल पहनी अलग अलग रंग की साड़ियां, जानिए क्या है उन रंगों का महत्व
बजट सत्र 2023 बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री ने हर साल पहनी अलग अलग रंग की साड़ियां, जानिए क्या है उन रंगों का महत्व

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में आम बजट पेश किया। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी आम बजट है। साथ ही निर्मला सीतारमण ने वित्त मंत्री के तौर पर पांचवीं बार आम बजट पेश किया है। इसके अलावा यह तीसरा मौका है, जब फाइनेंस मिनिस्टर ने पेपरलेस बजट पेश किया है। बजट के दौरान उनकी साड़ियों का रंग चर्चा का विषय बना हुआ है। इस बार उन्होंने लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी में आम बजट पेश किया। माना जाता है कि वे खास अवसर पर अपने गुडलक कलर्स की साड़ियां पहनना पसंद करती हैं। वे अपनी साड़ियों से देशवासियों को संदेश देने की कोशिश करती है।  

2019 

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में निर्मला सीतारमण ने पहली बार साल 2019 में वित्त मंत्री के तौर पर अपना पदभार संभाला था। यह पहला मौका था जब वित्त मंत्री ब्रीफकेस की परंपरा तोड़कर लाल कपड़े में बही खाता बजट के साथ नजर आईं। तब वे पिंक कलर की साड़ी में नजर आई थीं। यह कलर व्यक्तिव की गंभीरता, ठहराव, सद्भाव और संतुष्टि का प्रतीक है।

2020

साल 2020 का आम बजट बसंत पंचमी के ठीक दो दिन बाद पेश किया गया था। आम बजट के दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अस्वस्थ महसूस कर रही थीं। इस वजह से उन्हें बैठकर आम बजट का भाषण पढ़ना पड़ा था। लेकिन इस दौरान उन्होंने 2 घंटे 42 मिनट तक का भाषण देने का रिकॉर्ड बनाया था। उस दिन निर्मला सीतारमण ने पीले कलर की साड़ी पहन रखी थी। पीला रंग को आत्मविश्वास और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ये कलर उत्साह और उल्लास के साथ बौद्धिक क्षमता और ऊर्जा को भी प्रदर्शित करता है। 

2021

तीसरे बजट में निर्मला सीतारमण ऑफ व्हाइट साड़ी पहनी नजर आई थीं। इस साड़ी पर चौड़ी लाल बॉर्डर थी। जो कि शक्ति और संकल्प का प्रतीक है। बता दें कि यह पहला मौका था जब निर्मला सीतारमण ने भारत के इतिहास में पेपरलेस बजट पेश किया।  

2022 

पिछले साल बजट सत्र के दिन निर्मला सीतारमण पर्पल कलर की साड़ी पहने हुए नजर आई थीं। इस साड़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ कर देखा जाता है।  बता दें कि, इस साल हलवा सेरेमनी रस्म किए बिना बजट सत्र की शुरूआत हुई।  

2023

नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस बार निर्मला सीतारमण लाल रंग की संबलपुरी सिल्क साड़ी पहनी नजर आईं। 

 

Created On :   1 Feb 2023 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story