गरमा-गरम खाना करते है पसंद तो, यहां जान ले इसे खाने से होने वाले नुकसान

If you like to eat hot food, then know here the harm caused by eating it
गरमा-गरम खाना करते है पसंद तो, यहां जान ले इसे खाने से होने वाले नुकसान
भूल कर भी ना करें ऐसा गरमा-गरम खाना करते है पसंद तो, यहां जान ले इसे खाने से होने वाले नुकसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ठंड का मौसम चल रहा है और ठंड के मौसम में लगभग सभी लोगों को गरम खाना पसंद होता हैं। इसके अलावा कई लोग गर्मियों में भी गरम भोजन खाना पसंद करते हैं। हालांकि गर्म भोजन खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। कुछ लोग ऐसे होते जो कि नियमित रूप से गर्म खाना ही खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की ज्यादा गर्म खाना आप  की सेहत पर बूरा असर डाल सकता है?  अगर आप यह सोच रहे हैं कि अपकी सेहत पर कैसे असर पड़ सकता है, तो यहां जानिए इसकी वजह- 

रिसर्च के अनुसार -

रिसर्च के अनुसार हमें कम से कम मात्रा में गर्म भोजन करना चाहिए। कभी-कभी खाना पकाने की प्रक्रिया फल और सब्जियों के पोषण तत्व को नष्ट कर सकती है, जिसका मतलब है कि आपके शरीर को वास्तव में उन्हें ठंडा खाने से अधिक लाभ होगा

ना खाएं माइक्रोवेव में गर्म किया खाना

माइक्रोवेव में गर्म किया खाना डाइजेशन पर बुरा असर डालता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से इसकी पौष्टिकता कम हो जाती है। इसकी हानिकारक किरणें शरीर के लिए नुकसानदायक होती है। इसके लंबे समय तक इस्तेमाल से मेमोरी लॉस का खतरा रहता है। ये आपके हार्मोंस पर भी असर डालता है।

पेट को पहुंचाता है नुकासान 

ज्यादा गर्म खाना खाने  से पेट को नुकसान होता है। क्योंकि पेट के अंदर की स्किन बहुत नाजुक होती है और गर्म खाना खाने से कभी-कभी यह उसे डैमेज कर सकती है। जिसके कारण आपको पेट में छाले, जलन या उल्टी की समस्या हो सकती है।

मुंह, दांतों और गले  के लिए नुकसानदायक

कई बार गर्म खाना खाने से आपकी जीभ जल जाती है, जिससे आपको किसी चीज का टेस्ट नहीं आता है। इतना ही नहीं एक्सपर्ट्स की मानें तो बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा खाना खाना आपके दांत के लिए भी नुकसानदायक होता है, क्योंकि इससे आपको सेंसटिविटी की समस्या होने लगती है। साथ ही दांतों में इनेमल क्रेक आने के आसार भी बन सकते हैं।कई बार गर्म खाना खाने से आपके गले को भी बहुत नुकसान पहुंचता है, क्योंकि इससे गले के अंदर के टिशू जल जाते हैं और गले में सूजन आ जाती है।

ऐसा भोजन करना फायदेमंद

स्वस्थ और समृद्ध जीवन जीने के लिए मनुष्य को अपने शरीर के तापमान के अनुसार भोजन करना चाहिए। ना ज्यादा ठंडा और ना ज्यादा उबलता हुआ भोजन करना चाहिए। 

Created On :   5 Jan 2022 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story