खजूर को अपने रोज के खाने में करें शामिल ,तंदुरुस्त बने रहेंगे आप

Include dates in your daily diet, you will remain healthy
खजूर को अपने रोज के खाने में करें शामिल ,तंदुरुस्त बने रहेंगे आप
लाइफस्टाइल खजूर को अपने रोज के खाने में करें शामिल ,तंदुरुस्त बने रहेंगे आप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज कल की बदलती लाइफस्टाइल में खुद को हेल्दी और फिट रखना एक बड़ी चुनौती बन चुका है। कई बार आप वक्त की कमी की वजह से एक्सरसाइज या योगा नहीं कर पाते हैं। ऐसे में कई लोग अपनी सेहत को बनाने के लिए अलग-अलग तरीके निकालते हैं। सेहत अच्छी रहे, इसके लिए डाइटिंग को भी अच्छा बनाते हैं। कई लोग खाने में खजूर का इस्तेमाल करते हैं। अगर दिन की शुरुआत खजूर खा कर होती है, तो आप हमेशा फिट रहेंगे।  खजूर में एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। खजूर खाने से कैंसर जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। खजूर को रोज के खाने में शामिल करने से कब्ज, मेटाबॉलिज्म, वजन जैसी समस्याएं कम हो जाती हैं। आइए जानते हैं खजूर खाने का सही समय और इसके फायदे। 

 
खजूर क्यों फायदेमंद
 खजूर एक ऐसा फल है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है। आयरन, फोलेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6 जैसे पोषक तत्व होते हैं। इससे कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती हैं। यह खाने में बहुत टेस्टी होता है ।

खजूर कब नहीं खाने चाहिए
 खजूर में फ्रूक्टोज पाया जाता है। अगर आप खाली पेट खजूर का सेवन करते हैं तो यह पेट खराब कर सकता है। भरे पेट खजूर खाना भी अच्छा नहीं होता। क्योंकि खाना खाने के बाद पेट भरा रहता है और खजूर में पाया जाने वाला फाइबर पाचन क्रिया की समस्या को बढ़ा सकता है। इससे सूजन की परेशानी हो सकती है। एलर्जी और लूज मोशन के दौरान तो खजूर से दूर ही रहना चाहिए। इसमें पाया जाने वाला सोर्बिटोल नामक शक्कर अल्कोहल से भरपूर होती है और समस्या को काफी बढ़ा सकता है।
 
फिर कब खाएं खजूर
खजूर को आप कभी भी खा सकते हैं, सुबह-सुबह खजूर खाने से एनर्जी मिलती है। खजूर  खाने से आंतों के कीड़े मर जाते हैं। खजूर में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट चेहरे की चमक बढ़ा देता है और बालों की उम्र भी।

Created On :   9 Sep 2022 6:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story