Travel: बेहद खूबसूरत है रत्नागिरी, जानिए यहां की घूमने लायक जगहें

Know about places to visit in Ratnagiri
Travel: बेहद खूबसूरत है रत्नागिरी, जानिए यहां की घूमने लायक जगहें
Travel: बेहद खूबसूरत है रत्नागिरी, जानिए यहां की घूमने लायक जगहें

डिजिटल, डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र का रत्नागिरी शहर महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यहां के समुद्र तट, वनस्पतियां और ऐतिहासिक किले पर्यटको को काफी आकर्षित करते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी है तो एक बार रत्नागिरी जरुर जाएं। यहां की प्राकृतिक सुंदरता आपका मन मोह लेगी। इतना ही नहीं यहां पर आप लजीज व्यंजन का भी लुत्फ उठा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं यहां की खास जगहों के बारे में।

1) गणपतिपुले बीच
इस बीच की खूबसूरती कमाल की है। यहां आप समुद्र में स्पीड बोट और बंपर ड्राइव का आनंद उठा सकते हैं। वहीं अगर आपको पानी में नहीं जाना है तो आप बीच पर ही ATV बाइक राइड को एन्जॅाय कर सकते हैं, जो की काफी सेफ है। इतना ही नहीं आप इस बीच पर ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।

2) लाइट हाउस
अगर आप रत्नागिरी जाएं तो लाइट हाउस जाना ना भूलें क्योंकि यहां का खूबसूरत नजारा देखते ही बनता हैं। इसके टॅाप पर चढ़कर जब आप सूर्योदय का सुंदर नजारा देखेंगे तो आपका दिल खुश हो जाएगा। ये लाइट हाउस शाम 4 से 5 बजे तक खुला रहता है। इतना ही नहीं इसके पास में ही एक मैजिक गार्डन भी हैं, जहां पर तरह- तरह का मैजिक दिखाया जाता है।

3) मार्लेश्वर मंदिर
अगर आप धार्मिक स्थल पर जाना चाहते है तो मार्लेश्वर मंदिर दर्शन करने जरुर जाएं। ये मंदिर भगवान शिव का प्रसिद्ध विशाल मंदिर है, जो जंगलो के बीच एक पहाड़ी पर स्थित है। इसके आसपास का दृश्य बेहद सुंदर हैं। यहां का प्राकृतिक वातावरण और पहाड़ियों से गिरता झरना आपका मन मोह लेगा।

4) गुहागर बीच
रत्नागिरी से लगभग 8 किमी की दूरी पर स्थित राज्य के सबसे शांत समुद्री तटों में से एक गुहागर बीच। ये समुद्र तट अपने सुहावने मौसम और शांत पानी के लिए जाना जाता है। आप वाटर एक्टिविटी का भी आनंद ले सकते हैं।

5) थिबा पैलेस
यह रत्नागिरी की काफी मशहूर जगह हैं। यहां पर समुद्र, किला, और तरह- तरह के पेड़-पौधे हैं। किले के टॅाप पर चढ़कर इस जगह का नजारा गजब का दिखता है। बीच के पास होने की वजह से ये एक बेहतरीन पिकनीक स्पॅाट भी है।

खानपान
रत्नागिरी का अल्फांसो आम दुनियाभर में मशहूर है। इसकी मिठास, स्वाद और सुगंध बाकी आमों से बिल्कुल अलग है। इसकी खासियत है पकने के एक हफ्ते बाद तक इसका खराब न होना। इस खास गुण के कारण ही देश से बाहर निर्यात किए जाने वाले आमों में अल्फांसो सब से ज्यादा निर्यात किया जाता है। कीमत के मामले में भी यह सब से महंगा होता है।

कैसे जाएं?
रत्नागिरी आप हवाई मार्ग, रेल मार्ग और सड़क मार्ग से जा सकते हैं। यहां से नजदीकी एययरर्पोट मुंबई है जो कि लगभग 346 किलोमीटर दूर है। वहीं नजदीकी रेलवे स्टेशन रत्नागिरी है, जो रत्नागिरी बस स्टैंड से लगभग 7 किमी दूर है। वहीं, गणपतिपुले, मुंबई, पुणे, सातारा, रायगढ़ और कोल्हापुर के साथ बस से जुड़ा हुआ है। रत्नागिरी में कई होटल और रिसॉर्ट्स हैं जो आरामदायक रहने व खाने की सुविधा प्रदान करते हैं।
 

Created On :   20 March 2020 2:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story