जानिए लव और अरेंज मैरिज के इफेक्ट और साइड इफेक्ट्स

Know the  Effects and Side Effects of Love and Arrange Marriage
जानिए लव और अरेंज मैरिज के इफेक्ट और साइड इफेक्ट्स
जानिए लव और अरेंज मैरिज के इफेक्ट और साइड इफेक्ट्स

डिजिटल डेस्क। शादी का लड्डू सभी खाते हैं, चाहे फिर जैसे भी खाएं। कहने का मतलब ये है कि चाहे लोग लव मैरिज करें या अरैंज मैरिज करें, शायद शादी का अंजाम एक ही होता है कि लोग वक्त के साथ सारे कसमें वादे भूल जाते हैं। गुजरते वक्त के साथ रिश्ते की गर्माहट कम होने लगती है और दूरियां बढ़ जाती हैं, लेकिन कुछ लोगों का तर्क है कि लव मैरिज का अंजाम खराब होता है। वहीं कुछ कहते हैं माता-पिता की पसंद से की गई शादी में अक्सर ही प्यार की कमी होती है, जो लड़ाई-झगड़ों का कारण बनती है। इसी वजह से शादी को लेकर ज्यादातर लोग इस बात की कन्फ्यूजन में भी रहते हैं कि आखिर उन्हें अपने घर वालों की पसंद के व्यक्ति से शादी करनी चाहिए या अपनी पसंद से। आपको हम यहां बता दें कि शादी लव हो या अरेंज दोनों में ही कुछ खासियत और कुछ खामियां होती हैं। हालांकि कुछ लोगों को तो अपना हमसफर मिल जाता है, इसलिए उन्हें शादी का निर्णय लेने में ज्यादा परेशानी नहीं होती, लेकिन जो लोग अभी भी अपने जीवनसाथी की तलाश में हैं उनके लिए लव और अरेंज मैरिज में किसी एक का चयन करना बहुत मुश्किल है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम बता रहें हैं कि लव और अरेंज मैरिज में कौन सी शादी बेहतर होती है। 

                                 

लव मैरिज में प्यार होता है भरपूर

लव मैरिज में पार्टनर्स के बीच पहले से ही बहुत प्यार होता है। इसलिए अगर कभी किसी बात पर अनबन हो भी जाती है तो वो खुद से सुलाह कर लेते हैं, क्योंकि उन्हें इस बात की अच्छे से जानकारी होती है कि उनके पार्टनर को किस बात पर गुस्सा आता है और उस गुस्से को कैसे शांत किया जा सकता है।

अरेंज मैरिज में प्रैक्टिकल तरीके से काम करते हैं लोग

एक सर्वे के मुताबिक, भारत में लगभग 75 फीसदी लोग अरेंज मैरिज करने में यकीन रखते हैं। क्योंकि अरेंज मैरिज में आप पार्टनर का चयन भावनाओं में आकर नहीं बल्कि अच्छे से विचार करके अपनी पर्सेनेलिटी, बैकग्राउंड, स्टेटस से मैच करता हुआ साथी चुनते हैं।

                            

लव मैरिज में रह जाती हैं कई बातें अधूरी

लव मैरिज जहां एक अच्छी शादी साबित होती है, वहीं इसके कुछ नेगेटिव इफेक्ट्स भी होते है। दरअसल, जब आप किसी से प्यार करते हो आपको उस व्यक्ति में खामियां दिखाई नहीं देती। साथ ही रिलेशनशिप में डेट प्लान करने, लंच, डिनर, बैबी में इतने खो जाते हैं कि वो शादी के बाद एक खुशहाल जीवन के लिए जरूरी बातों पर अपने पार्टनर से चर्चा करना भी जरूरी नहीं समझते। इसलिए शादी के बाद कई समस्याएं सामने आने लगती हैं। जिनके कारण रिश्ते में दरार पड़ने लगती है।

अरेंज मैरिज में फैमिली का स्पोर्ट

अरेंज मैरिज में लोगों को पार्टनर की फैमिली से भरपूर स्पोर्ट मिलता है। क्योंकि जब आपका पार्टनर आपके परिवार की पसंद का होता है तो वो उन्हें इज्जत तो देते ही हैं साथ ही जीवन के हर सख-दुख में उनका साथ भी देते हैं।

                                        

लव मैरिज में खूबियों के साथ खामियों की समझ

लव मैरिज की सबसे अच्छी बात ये होती है कि पार्टनर्स को एक दूसरे की खूबियों के साथ खामियों की भी जानकारी होती है।

अरेंज मैरिज में धीरे-धीरे पनपता है प्यार

लव मैरिज में आप अपने पार्टनर को पहले से ही समझते हैं। इसलिए शादी के बाद आपको पार्टनर को जानने में ना रूचि होती है और ना ही जरूरत, लेकिन अरेंज मैरिज में शादी के बाद पार्टनर को जानना, समझना, रोमांस करना काफी इंटरेस्टिंग होता है। धीरे-धीरे ये खूबसूरत एहसास प्यार का रूप ले लेता है और शादी का रिश्ता काफी मजबूत हो जाता है।

                                

लव मैरिज में फैमिली का इन्वॉल्व कम होना

हर शादी में कभी ना कभी कुछ समस्याएं सामने आ ही जाती हैं, लेकिन अपनी पसंद से शादी करने वाले लोग उन समस्याओं को अपने परिवार वालों के साथ शेयर नहीं कर पाते। क्योंकि शादी का फैसला उनका खुद का होता है। जिस वजह से हर धुविधा का उन्हें खुद ही रास्ता निकालना होता है, जो व्यक्ति को तनाव में डाल देता है और एक प्यार भरा रिश्ता टूटने लगता है।

अरेंज मैरिज में राज खुलने से होती है दिक्कत

लव मैरिज की तरह अरेंज मैरिज में कई समस्याएं हो सकती है। दरअसल, अरेंज मैरिज में आपको पार्टनर के स्वाभाव, उनकी पसंद ना पसंद, अनके अतीत की कुछ जानकारी नहीं होती है। अचानक पार्टनर का छुपा हुआ रूप सामने आने से रिश्ते की चमक फीकी पड़ सकती है। 

                                 

लव मैरिज में पसंद ना पसंद का पहले से पता होना

लव कपल के बीच ज्यादा अच्छी केमिस्ट्री होती है। दोनों एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं। एक दूसरे की पसंद ना पसंद को पहले से ही जानते हैं। शादी के बाद उनका ये प्यार और गहरा हो जाता है। 

शादी चाहे कैसी भी हो उसके फायदे और नुकसान दोनो ही होते हैं, लेकिन रिश्ता तभी कायम रहता है जब दो लोग एक दूसरे से प्यार के साथ एक दूसरे की इज्जत भी करते हैं। शादी को खुशहाल बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर विश्वास करना बहुत जरूरी है। जितना हो सके छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर करें। ताकि रिश्ते में मिठास बनी रहे और आपका शादीशुदा जीवन सुखमय बना रहे।

Created On :   28 Dec 2017 3:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story