लड़कियों की ये अदाएं जो लड़कों को बनाती हैं दीवाना

some qualities of girls  seem to be sexy to boys
लड़कियों की ये अदाएं जो लड़कों को बनाती हैं दीवाना
लड़कियों की ये अदाएं जो लड़कों को बनाती हैं दीवाना

 

डिजिटल डेस्क,भोपाल। लड़कों को लड़कियों की कई बातें अट्रेक्ट करती हैं, लेकिन लड़कियों की कुछ ऐसी अदाएं भी है जो लड़कों को उनका दीवाना बना देती हैं। ये अदाएं या इन्हें गुण कहें, बेहद सामान्य होते हैं, लेकिन बहुत कम लड़कियों में होते हैं। लड़कियों ये गुण लड़कों को काफी सेक्सी भी लगते हैं। ये अदाएं लड़कों को अपनी ओर तो खींचती ही हैं, साथ ही अपके पार्टनर को आपसे प्यार और बहुत प्यार करने पर मजबूर कर देते हैं। एक गृहस्थ जीवन में भी ये बहुत काम आते हैं और इन्हीं गुणों की बदौलत सेक्स लाइफ भी अच्छी रहती है, क्योंकि अपके पार्टनर आप पर हर वक्त फिदा रहते हैं। आइए जानते हैं कि वो कौनसी अदाएं है जिन्हें आप खुद अपना कर लड़कों को अपनी ओर आकर्षित कर सकतीं हैं। 

 

जुल्फों को संवारना

जब आप बाल संवारती हैं या बालों को उठाकर जूड़ा बना रही होती हैं तो मर्दों अच्छा लगता है। कभी-कभी ऐसा करते वक्त वे आपके पास आकर आपकी गर्दन पर किस भी करना चाहते हैं।

 

 

प्यार से देखना

लोग हमेशा दूसरों को देखकर उनके लिए धारणा बनाते रहते हैं। दूसरों को बाहर से देखकर धारणा बनाना आसान है लेकिन उनकी आत्मा तक झांकना मुश्किल। आप उनको बस देखने के लिए देखती हैं न कि जज करने के लिए।

 

 

महक जो बना दे दीवाना

आपकी पसंदीदा महक भी उन्हें आपकी ओर खींचती है। महकती हुई चीजें किसे पसंद नहीं आतीं? खासकर मर्दों को ये बात बेहद सेक्सी लगती है।

 

 

चाल से परखते हैं आपका अंदाज

आप जैसे चलती हैं ये आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है। कई ऐसे मर्द हैं जो आपकी चाल से ये अंदाजा लगा लेते हैं कि आप कैसी इंसान हैं।

 

 

आपका आत्मविश्वास

किसी भी महिला का आत्मविश्वास निर्विवाद रूप से वो गुण है जो उसे सबसे ज्यादा सेक्सी बनाता है। एक आत्मविश्वासी महिला से ज्यादा सेक्सी कोई और नहीं होता।

 

 

आपकी पाक कला 

ऐसा नहीं है कि आप महिला हैं इसलिए आपको हमेशा ऐसा करना चाहिए लेकिन कभी-कभी उनके लिए खाना बनाकर आप उनके दिल में गहराई से उतर सकती हैं। खासकर जो कपल साथ में मिलकर खाना बनाते हैं उनका रिश्ता ज्यादा जोश, ऊर्जा और उत्तेजना से भरपूर होता है।और कहा भी गया है कि एक मर्द के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है।

 

 

ये भी पढ़े-अगर आप Relationship में हैं, तो यह करना बहुत जरूरी है

 

अच्छी लिसनर होना

बहुत कम लोगों को यकीन होगा मगर ये सच है कि एक अच्छा श्रोता होना आपको सेक्सी भी बनाता है। ये गुण बहुत कम लोगों में होता है क्योंकि लोग सुनने से पहले जवाब देने के लिए आतुर रहते हैं।

 

 

लड़कों को अच्छा बनाना

उन्हें बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करने में आपकी जो ऊर्जा लगती है वो उन्हें आकर्षित के साथ उत्तेजित भी करती है।

 

 

केयरिंग नेचर

अपनों को प्यार देने और उनकी हर वक्त चिंता करने वाली महिला से ज्यादा से ज्यादा आकर्षक और सेक्सी कौन हो सकता है। परिवार और दोस्तों के लिए हर वक्त मौजूद रहने वाली महिला मर्दों को बेहद सेक्सी लगती हैं।

 

 

काम के लिए पैशन

पैशन के बिना हर चीज बेकार है, चाहे वो प्यार हो या आपकी जिंदगी। आप छोटा सा काम भी करती हैं लेकिन पूरे पैशन के साथ इससे जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर आप पैशनेट हैं तो वह आपके साथ रहने पर भी यही महसूस करेंगे।

 

 

गुड सेंस ऑफ ह्यूमर 

अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले इंसान को कौन पसंद नहीं करता? जब बचकाना हरकतों का लड़कियां बुरा नहीं मानतीं और हंसती मजाक करती रहती हैं तो मर्दों को उनकी ये अदा पसंद आती है।

 

 

Created On :   29 Sep 2017 9:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story