रंगो के त्यौहार होली पर त्वचा को केमिकल युक्त रंगों से बचाने के लिए इस तरह से बनाएं ऑर्गेकिन कलर 

To protect the skin from chemical-rich colors on Holi, the festival of colors, make organkin color in this way
रंगो के त्यौहार होली पर त्वचा को केमिकल युक्त रंगों से बचाने के लिए इस तरह से बनाएं ऑर्गेकिन कलर 
होली स्पेशल रंगो के त्यौहार होली पर त्वचा को केमिकल युक्त रंगों से बचाने के लिए इस तरह से बनाएं ऑर्गेकिन कलर 

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। रंगो के त्यौहार होली को आने में अब कुछ ही दिनों का समय बाकी है। होली हिन्दूओं का महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार को बड़े ही धूम धाम से पूरे देश में मनाया जाता है। लोग इस दौरान एक दूसरे को रंग लगाकर और नाच-गाकर इस त्योहार को मनाते हैं। लेकिन हम जो कर होली खेलने के दौरान उपयोग में लाते हैं उसमें कई तरह के केमिकल होते हैं। जो हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते है। वहीं बाजार में उपस्थित इन रंगों के इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज, एलर्जी और मुंहासे ,स्कैल्प पर रूखापन, डैंड्रफ जैसी समस्या होती है। ऐसे में आज हम आपके घर पर ऑर्गेकिन कलर बनाना बताएं। इससे आप घर पर ही नेचुरल कलर बना कर होली मना सकती हैं। 

फूलों से बनाएं रंग
आप पलाश के फूलों से रंग बना सकती हैं। रंग बनाने के लिए फूलों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह के समय इन फूलों को निकाल दें। नारंगी रंग के पानी से आप होली खेल सकते हैं। इसका त्वचा और बालों पर कोई बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ेगा। 

मेंहदी और बेसन
मेहंदी को बेसन में मिला लें। इसके अलावा आप इसे मक्के के आटे में भी मिला सकते हैं। ऐसे आपको हरा रंग मिल जाएगा। हरे रंग के लिए आप ये ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को कोई नुकसान नहीं होगा। 

चुकंदर से बनाएं रंग
एक बाउल में चुकंदर के पानी को उबाल लें। इसे ठंडा करें। इसके बाद इसका इस्तेमाल करें। इससे आपको मैजेंटा कलर मिलेगा।  आप इस मैजेंटा कलर के पानी से भी होली खेल सकते हैं। जब चुकंदर का रंग आपकी स्किन पर पड़ेगा तो आपकी स्किन ग्लो करेगी। 

अनार के छिलके
आप अनार के छिल्के से भी रंग बना सकती हैं। अनार के छिलकों को पानी में उबाल लें। इससे आपको लाल रंग का पानी मिलेगा। इसके अलावा आप लाल चंदन पाउडर को सूखे रंग और गीले रंग के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Created On :   25 Feb 2023 11:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story