Rose Day 2026: किस रंग के गुलाब का मतलब क्या? रोज डे से पहले जान जाएंगे तो दिल की बात कहना हो जाएगा आसान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रोज डे प्यार जताने का सबसे खूबसूरत दिन माना जाता है। इस दिन लोग अपने खास लोगों को गुलाब देकर दिल की बात कहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर रंग का गुलाब अलग मतलब रखता है? सिर्फ गुलाब देना ही काफी नहीं, उसका रंग भी बहुत कुछ कह जाता है। कोई लाल गुलाब गहरे प्यार का संदेश देता है, तो कोई पीला गुलाब दोस्ती की मिठास दिखाता है। रोज डे पर अगर सही रंग का गुलाब चुना जाए, तो बिना बोले भी भावनाएं समझाई जा सकती हैं। इसलिए इस खास दिन पर गुलाब का रंग सोच-समझकर चुनना जरूरी होता है।
यह भी पढ़े -सिर्फ महाराष्ट्रीयन ही नहीं बल्कि इन तरीकों से भी स्टाइल की जा सकती है साड़ी, गणेश चतुर्थी पर आपका सबसे Different दिखना तय
किस रंग का क्या मतलब?
लाल गुलाब: ये सच्चे प्यार और रोमांस का प्रतीक है। ये रंग अपने पार्टनर को देने के लिए सबसे पसंदीदा रंग माना जाता है।
गुलाबी गुलाब: ये अपनापन और केयर दिखाता है। ये नए रिश्ते के लिए अच्छा माना जाता है।
पीला गुलाब: दोस्ती, खुशी और पॉजिटिव सोच की ओर इशारा करता है। दोस्तों के लिए पीला रोज बेस्ट ऑप्शन है।
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर दिखना चाहती हैं चांद का टुकड़ा, तो करें सिंपल आई मेकअप, देखें आंखों को अट्रैक्टिव बनाने वाले बेहतरीन आइडियाज
सफेद गुलाब: शांति, सच्चाई और सम्मान का प्रतीक है। किसी को इज्जत के साथ भावना जताने के लिए सही रहेगा।
नारंगी गुलाब: नारंगी रंग के गुलाब उत्साह और अट्रैक्शन दिखाते हैं। जब किसी से खास कनेक्शन महसूस हो तो इसे दिने साही ऑप्शन है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   4 Feb 2026 5:02 PM IST













