वैदिक साधना फाउंडेशन: सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने के लिए पूर्णतः समर्पित

सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने के लिए पूर्णतः समर्पित
  • ‘धर्मो रक्षति रक्षितः ’
  • अर्थात् जो धर्म की रक्षा करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है।

सनातन धर्म हमारे जीवन का आधार है, और इसकी जड़ों को सींचना हम सबका नैतिक कर्तव्य है।

यदि आज हम धर्म के उत्थान के लिए कार्य करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियाँ इस गहन ज्ञान का लाभ ले पाएँगी।

सनातन धर्म के वैदिक ज्ञान के पुनर्जागरण हेतु ‘वैदिक साधना फाउंडेशन’ की स्थापना वर्ष 2021 में हिमालय के तपस्वी एवं प्रसिद्ध आध्यात्मिक लेखक ओम स्वामी जी द्वारा की गई। इस संस्था का लक्ष्य स्वामी जी के दशकों की साधना से प्राप्त अनुभवों को सरल और सुलभ ढंग से जनसामान्य तक पहुँचाना है। इसके माध्यम से नई पीढ़ी को आध्यात्मिक जड़ों से पुनः जोड़ा जा रहा है, ताकि यह अमूल्य विरासत आने वाले समय में भी उचित मार्गदर्शन प्रदान करती रहे।

सफल उद्यमी से सन्यास तक: एक प्रेरक यात्रा

“Live, love, laugh and give. It’s a precious life, do something precious with it.” – Om Swami

जीवन को सार्थक बनाने की यह गहन सीख देने वाले ओम स्वामी जी ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा वर्ष 2010 में आरंभ की। किंतु इसकी नींव बहुत पहले ही रखी जा चुकी थी—मात्र तेरह वर्ष की आयु में उन्होंने वेदों और शास्त्रों का अध्ययन प्रारंभ किया और अल्पायु में ही ज्योतिष शास्त्र पर अद्भुत पकड़ बना ली थी।

शिक्षा और व्यवसाय में भी उन्होंने सफलता के शिखर छुए। यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न सिडनी से स्नातक (Bachelor of Business) और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी सिडनी से एमबीए (MBA) करने के बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में एक सॉफ़्टवेयर कंपनी स्थापित की। अगले छह वर्षों में इसका विस्तार अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन और भारत तक हुआ। युवा अवस्था में ही वे एक सफल उद्यमी और मिलेनियर बन गए।

लेकिन भौतिक सफलताओं के बावजूद, उनका मन जीवन के गहरे सत्य की तलाश में था। आत्मिक खोज की इसी चाह ने उन्हें मात्र 30 वर्ष की आयु में संन्यास के मार्ग पर अग्रसर कर दिया। तब से वे वैदिक धर्म और मंत्र विज्ञान के प्रचार-प्रसार तथा मानवता के कल्याण हेतु निरंतर कार्यरत हैं।

आध्यात्मिक पुस्तकों के माध्यम से मार्गदर्शन

पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र होती हैं, और यह बात आध्यात्मिक जीवन के संदर्भ में भी पूर्णतः सत्य है।

ओम स्वामी जी द्वारा लिखित अनेक पुस्तकें—जैसे प्राचीन मंत्र विज्ञान (Ancient Science of Mantras), गायत्री मंत्र का रहस्य (Hidden Power of Gayatri Mantra), Thirteen Months in the Himalayas और The Legend of the Goddess—आपकी आध्यात्मिक यात्रा में एक सशक्त मार्गदर्शक की भूमिका निभाती हैं। ओम स्वामी जी अब तक 12 से अधिक पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं, जो आध्यात्म के मार्ग पर अग्रसर साधकों के लिए जीवन-पथ प्रदर्शक सिद्ध होती हैं।

The Legend of the Goddess “यह पुस्तक ऋग्वेद के महाशक्तिशाली स्तोत्र ‘श्रीसूक्तम्’ की उत्पत्ति की कथा प्रस्तुत करती है।इस पुस्तक में बताया गया है कि हमारे ऋषि-मुनियों ने वर्षों तक कठिन साधना और तपस्या की। इसी के फलस्वरूप उन्होंने इस शक्तिशाली सूक्तम् की ऋचाओं को जागृत कर मानवता को अमूल्य वरदान प्रदान किया। यह माँ लक्ष्मी के आवाहन और वैभव एवं समृद्धि की प्राप्ति हेतु एक प्रामाणिक मार्गदर्शिका है।

Thirteen Months in the Himalayas में युवा संन्यासी ओम स्वामी की असाधारण साधना यात्रा का वर्णन है। इसमें बताया गया है कि उन्होंने गहन ध्यान और आत्म-साक्षात्कार की खोज में तेरह महीने हिमालय में एकांत साधना की। यह पुस्तक उनकी प्रमुख साधनाओं का सत्यनिष्ठ विवरण प्रस्तुत करती है, विशेष रूप से देवी साधना और महाविष्णु साधना का। साधना-पथ पर अग्रसर लोगों की सहायता के लिए स्वामी जी ने इन साधनाओं के दौरान अपनाई जाने वाली दिनचर्या और अनेक महत्त्वपूर्ण सुझाव भी सरल रूप में साझा किए हैं।

प्राचीन मंत्र विज्ञान (Ancient Science of Mantras) भौतिक और आध्यात्मिक साधना के लिए मंत्रों का सरल एवं विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करती है। इसमें मंत्रों की उत्पत्ति, उनकी शक्ति, उनके प्रयोग की व्याख्या तथा मंत्र-साधना में सफलता पाने के व्यावहारिक उपाय सम्मिलित हैं। मंत्र विज्ञान की मूल बातों के अतिरिक्त, इसमें स्वामी जी द्वारा वर्षों तक संपन्न की गई चार प्रमुख साधनाओं — गणपति साधना, गुरु साधना, गायत्री साधना और श्रीसूक्तम् साधना — के चरणों, नियमों और मंत्रों का विस्तृत वर्णन है। यह पुस्तक नए साधकों के लिए मार्गदर्शक का कार्य करती है।

गायत्री मंत्र का रहस्य (Hidden Power of Gayatri Mantra) पाठक को गायत्री मंत्र की गहन शक्ति को सरलता से अनुभव करने का मार्ग दिखाती है। यह पुस्तक स्पष्ट करती है कि इस प्राचीन वैदिक मंत्र का नियमित अभ्यास और आवाहन कैसे भावनात्मक, आध्यात्मिक और भौतिक जीवन को समृद्ध बना सकता है। इस पुस्तक में दिए गए चरणबद्ध और स्पष्ट मार्गदर्शन के आधार पर, एक साधक माँ गायत्री की संक्षिप्त, मध्यम और विस्तृत साधना प्रारंभ कर सकता है।

प्रामाणिक अध्ययन-सामग्री और विशेष मास्टर क्लास

साधना शॉप, वैदिक साधना फाउंडेशन का एक महत्वपूर्ण अंग है। यहाँ आपको वेदों और शास्त्रों में वर्णित विभिन्न साधनाओं—जैसे श्रीसूक्तम् साधना, नवदुर्गा साधना, उच्छिष्ट गणपति साधना, राधा-कृष्ण साधना आदि—से संबंधित प्रामाणिक एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध होती है। साधना शॉप पर प्रकाशित ब्लॉग न केवल आपके ज्ञान को समृद्ध करते हैं, बल्कि साधनाओं की गहन समझ भी प्रदान करते हैं।

इसके अतिरिक्त, साधना ऐप द्वारा आयोजित विशेष ‘मास्टर क्लास’ के माध्यम से साधनाओं और धार्मिक अनुष्ठानों के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है। वैदिक साधना फाउंडेशन द्वारा आयोजित ये सभी मास्टर क्लास पूर्णतः निःशुल्क हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठाकर आध्यात्मिक उन्नति कर सकें।

सुगंधिम् – पवित्र वातावरण और मनमोहक महक

किसी भी वैदिक अनुष्ठान—जैसे दैनिक पूजा (नित्य-पूजा), अभिषेक या यज्ञ—में सुगंध (इत्र) का विशेष महत्व होता है। इसे एक अर्पण स्वरूप भगवान को चढ़ाया जाता है। इसकी मनमोहक महक से वातावरण पवित्र और सुगंधित हो जाता है, जिससे आराधना के समय मन एकाग्रचित्त हो जाता है।

आप साधना शॉप पर उपलब्ध ‘सुगंधिम्’ का प्रयोग अपने आराध्य देव के दैनिक श्रृंगार में भी कर सकते हैं। आराध्य को अर्पित हर बूँद केवल सुगंध ही नहीं, बल्कि एक दिव्य समर्पण है, जो आपके मन और भावों को शुद्ध कर देती है।

साधना शॉप के Attar for Sadhana सेक्शन में आपके लिए सफेद चमेली (White Jasmine Attar) और गुलाब सुगंधिम् (Rose Attar) उपलब्ध हैं। इनकी दिव्य सुगंध आपके पूजा-स्थल को पवित्र और मनमोहक बना देती है। साथ ही, साधना शॉप पर सुगंधिम् के विशेष कॉम्बो पैक भी उपलब्ध हैं।

श्री हरि विग्रह को अपने घर लाएँ

भगवान विष्णु के असंख्य मंगलकारी नामों में से एक है ‘श्री हरि’—अर्थात् वे भगवान जो अपने भक्तों के समस्त कष्टों (ताप) का निवारण करते हैं। ‘श्री’ शब्द की उत्पत्ति ‘आश्रय’ से मानी जाती है। समस्त सृष्टि के पालनहार श्री हरि ही अपने भक्तों को वास्तविक आश्रय प्रदान कर सकते हैं। माता लक्ष्मी को भी ‘श्री’ कहा जाता है, जो धन, समृद्धि और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री देवी हैं। इस प्रकार श्री हरि दिव्य सत्ता में पुरुष और स्त्री ऊर्जाओं के संतुलित एवं पूर्ण मिलन का प्रतिनिधित्व करते हैं।

श्री हरि विग्रह सेट केवल एक विग्रह नहीं, बल्कि उस दिव्य ऊर्जा का आमंत्रण है, जो आपको सदा अपना आश्रय प्रदान करती है। इसे अपने मंदिर में स्थापित कर आप जगत के पालनहार श्री हरि का

आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

इस विशेष सेट में दो चंदेरी वस्त्र, एक सुंदर हाथ से बनी मनकों की माला, चंदन और कुमकुम सम्मिलित हैं, ताकि आप प्रतिदिन श्री हरि का श्रृंगार कर सकें और उस दिव्य सत्ता से जुड़ सकें, जो समस्त प्राणियों का पोषण और कल्याण करती है।

ईको-फ्रेंडली संब्रानी कप्स

सामान्यतः पूजा या किसी भी धार्मिक अनुष्ठान के दौरान धूपबत्ती या अगरबत्ती जलाई जाती है, जिनमें रासायनिक तत्व होते हैं। ये न केवल शरीर को नुकसान पहुँचाते हैं, बल्कि वातावरण को भी दूषित करते हैं।

साधना शॉप पर ईको-फ्रेंडली संब्रानी कप्स उपलब्ध हैं। ये कप्स गाय के गोबर, लोबान तथा वैदिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त विभिन्न प्राकृतिक औषधियों से निर्मित होते हैं। इस कारण ये विशेष रूप से दैनिक पूजा, वास्तु शांति, पितृ-कर्म और विविध अनुष्ठानों के लिए आदर्श माने जाते हैं।

इनमें प्रयुक्त सामग्री पूरी तरह बायोडिग्रेडेबल है और पैकेजिंग भी सस्टेनेबल है। अपने घर के वातावरण को दिव्यता और शांति से भरने के लिए प्राकृतिक साधना संब्रानी कप्स साधना शॉप से खरीद सकते हैं। साथ ही, संब्रानी कप्स के लिए विशेष धुनी भी उपलब्ध है, जो हमारे स्पेशल कॉम्बो पैक में सम्मिलित है।

अन्य विशेष उत्पाद

साधना शॉप पर अन्य महत्वपूर्ण उत्पाद भी उपलब्ध हैं, जो आपके भक्ति अनुभव को और अधिक सार्थक बनाते हैं। इनमें रुद्राक्ष माला और विशेष आसन सम्मिलित हैं, जो पूजा के वातावरण को शुद्ध और ऊर्जावान बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, साधना शॉप पर विशेष गिफ्ट कार्ड्स भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से आप अपने प्रियजनों को एक आध्यात्मिक उपहार दे सकते हैं।

साधकों की सुविधा और विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यहाँ आकर्षक स्पेशल कॉम्बो पैक भी तैयार किए गए हैं, ताकि आप अपनी पूजा और भक्ति के लिए आवश्यक उत्पाद एक ही स्थान से सरलता से प्राप्त कर सकें।

साधना शॉप आपकी आध्यात्मिक यात्रा का विश्वसनीय साथी है। यहाँ उपलब्ध सभी उत्पाद और पूजन सामग्री पूर्णतः शुद्ध एवं विश्वसनीय हैं। साधना शॉप के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करने और अपनी यात्रा को समृद्ध बनाने हेतु हमारी वेबसाइट अवश्य विज़िट करें।

Created On :   3 Oct 2025 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story