Share Market Closing Bell: सेंसेक्स में 116 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23370 के नीचे बंद हुआ

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (05 जून 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 116.67 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत गिरकर 74,243.34 के स्तर पर बंद हुआ।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 49.85 अंक यानि कि 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,366.70 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में करीब 1966 शेयरों में बढ़त देखने को मिली, वहीं 2049 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 197 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, विप्रो, ट्रेंट, कोल इंडिया और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर अडानी एंटरप्राइजेज, हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
वहीं सेंसेक्स की 30 में से 17 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें ट्रेंट, टीसीएस, टाटा स्टील, एनटीपीसी, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल और कोटक बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 13 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें हिन्दुस्तान यूनिलिवर, अडाणी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट और इटरनल के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।
बात करें भारतीय रुपया की तो बीते बंद के मुकाबले इसमें शुक्रवार को 85 पैसे की बढ़त देखने को मिली और यह 94.94 प्रति अमेरिकी डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया 95.72 प्रति डॉलर पर खुला था। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 95.71 प्रति डॉलर पर सपाट खुला था और शाम को यह 95.79 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। था।
आपको बता दें कि, सुबह भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 252.58 अंक यानि कि 0.34 प्रतिशत बढ़कर 74,612.59 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 66.50 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत बढ़कर 23,483.05 के स्तर पर खुला था।
जबकि, बीते कारोबारी दिन (04 जून 2026, गुरुवार) बाजार गिरावट के साथ खुला था और शाम को मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 13.84 अंक बढ़कर 74,360.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 10.95 अंक की बढ़त के साथ 23,416.55 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :   5 Jun 2026 3:40 PM IST










