Share Market Opening Bell: बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 41 अंक की तेजी, निफ्टी 25820 के नीचे खुला

बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में 41 अंक की तेजी, निफ्टी 25820 के नीचे खुला
आज सेंसेक्स 41.68 अंक की तेजी के साथ 83979.96 पर खुला। वहीं निफ्टी 4 अंक गिरकर 25815.25 के स्तर पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (26 नवंबर 2026, गुरुवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) हरे और एनएसई निफ्टी (Nifty) लाल निशान पर रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 41.68 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 83979.96 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 4 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 25815.25 के स्तर पर खुला।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें इन्फोसिस, टीसीएस, एचसीएल टेक, टेक महिन्द्रा, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, इटरनल और टाइटन के शेयर सबसे ज्यादा लभ में रहे। दूसरी ओर 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें बजाज फाइनेंस, इंडिगो, बजाज फिनसर्व, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस और भारती एयरटेल के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे।

प्री-ओपनिंग में मजबूत कारोबार किया

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक मजबूत कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 519.94 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,458.22 पर कारोबार कर रहा था। जबकि, निफ्टी 75.00 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,894.25 पर कारोबार कर रहा था।

डॉलर के मुकाबले रुपए में मामूली गिरावट

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत के साथ भारतीय रुपया के लिए भी गुरुवार का दिन अच्छा नहीं रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 92.55 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 92.73 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर खुला था और शाम को यह 92.23 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

बीते दिन मजबूती के साथ बंद हुआ था बाजार

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (25 नवंबर 2026, बुधवार) शेयर बाजार तूफानी तेजी के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 1,385 अंक यानी 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,821 के स्तर पर खुला था। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 भी 369 अंक यानी 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,719 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को भी बाजार जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 1,502.29 अंक यानी 1.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,031.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 469.60 अंकों यानी 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,819.25 के स्तर पर पहुंच गया था।

Created On :  

Tags

Next Story