Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 27 अंक चढ़ा, निफ्टी 25220 के नीचे

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (19 नवंबर 2026, गुरुवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) हरे और एनएसई निफ्टी (Nifty) लाल निशान पर रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 27.08 अंक यानि कि 0.03 की बढ़त के साथ 82058.89 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 50, 14.05 अंक यानि कि 0.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25213.90 के स्तर पर खुला।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स पैक में एसबीआई, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, सन फार्मा, एलएंडटी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर हरे निशान में थे। दूसरी ओर इन्फोसिस, इटरनल, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, टाइटन, एचयूएल, एचसीएल टेक, एनटीपीसी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, टीसीएस, और पावर ग्रिड के शेयर लाल निशाान पर रहे।
प्री-ओपनिंग में भी सपाट कारोबार किया
प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स सपाट कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 42 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत बढ़कर 82,074 पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 41 अंक यानि कि 0.16 प्रतिशत गिरकर 25,187 पर आ गया था।
डॉलर के मुकाबले रुपए में मामूली बढ़त
गुरुवार की सुबह भारतीय रुपए में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पिछले कारोबारी सत्र की तुलना में 93.44 पर स्थिर खुला। जबकि, एक दिन पहले बुधवार की सुबह रुपया 93.41 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को यह 3 पैसे बढ़कर 93.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीते दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (18 नवंबर 2026, बुधवार) शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 0.25 अंक की बढ़त के साथ 82,532.44 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 50, 24.20 अंक यानि कि 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,361.65 के स्तर पर खुला था।
जबकि, शाम को बाजार गिरावट के साथ ही बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 500.38 अंक यानि कि 0.61 की गिरावट के साथ 82,031.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50, 159.45 अंक यानि कि 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,227.95 के स्तर पर बंद हुआ था।
Created On :  
