रेल हादसा: झारखंड के जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आए 12 लोग, 2 शव बरामद

झारखंड के जामताड़ा में बड़ा रेल हादसा, ट्रेन की चपेट में आए 12 लोग, 2 शव बरामद
  • झारखंड के जामताड़ा में ट्रेन की चपेट में आए कई लोग
  • 2 लोगों का शव हुआ बरामद
  • घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के जामताड़ा में 12 लोग ट्रेन की चपेट में आ गए हैं। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। जामताड़ा के उपायुक्त ने बताया, 'जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन कई यात्रियों के ऊपर से निकल गई। कुछ मौतों की सूचना मिली है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि बाद में की जाएगी। मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।'

जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन के कई यात्रियों को कुचल दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि, डाउन लाइन में भागलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस से यह घटना हुई है। घटना से पहले लाइन के किनारे डाली गई गिट्टी का डस्ट उड़ रहा था। हालांकि, चालक डस्ट को देखकर को अंदेशा हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है और धुंआ निकल रहा है। इस वजह से ट्रेन को रोकते ही यात्री भी उतर गए। इसके बाद अप में जा रही ईएमयू ट्रेन की चपेट में आने से कई यात्रियों की मौत हो गई है।

जामताड़ा ट्रेन हादसे पर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी का कहना है, ''मैं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। मैंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। मृतक अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।"

इधर, जामताड़ा ट्रेन हादसे पर जामताड़ा के एसडीएम अनंत कुमार का कहना है, "दो शव बरामद किए गए हैं। हमने रेलवे से एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करने का अनुरोध किया है। जांच के बाद कारण पता चलेगा।"

Created On :   28 Feb 2024 3:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story