आतंकवाद पर लगाम: शहजाद भट्टी नेटवर्क पर बड़ा एक्शन, सरकार ने आतंकी संगठनों की लिस्ट में किया शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को शहजाद भट्टी नेटवर्क (SBN) पर बड़ा फैसला लिया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें UAPA की धारा 35(1)(a) का उपयोग करते हुए SBN को अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया गया है। इस अनुसूची में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की लिस्ट दर्ज है।
सरकार ने शहजाद भट्टी नेटवर्क को किया बैन
दरअसल, इस अनुसूची में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की लिस्ट होती है। नोटिफिकेशन में SBN के कथित सदस्यों के खिलाफ UAPA, भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव्स एक्ट, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट और 'प्रिवेंशन ऑफ डिफेसमेंट ऑफ प्रॉपर्टी एक्ट' जैसे कानूनों के तहत दर्ज आपराधिक मामलों का हवाला दिया गया है।
यह समूह हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की बॉर्डर पार से तस्करी शामिल है। इसके साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की तरफ उकसाता है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को टारगेट बनाते हुए। ये सिंडिकेट फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था।
यह भी पढ़े -पीएम मोदी 17 सितंबर को सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करेंगे, 52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां लेंगी भाग
क्या है शहजाद भट्टी गैंग?
बता दें, पाकिस्तान में मौजूद शहजाद भट्टी एक कुख्यात गैंगस्टर है। गृह मंत्रालय के बयान के मुताबिक, शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) का मकसद मासूम युवाओं और स्थानीय अपराधियों को शामिल करके सीमा पार से हथियारों, विस्फोटकों व नशीले पदार्थों की तस्करी तथा आतंकवादी क्रियाकलापों के माध्यम से देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द और आतंरिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करना है।
गृह मंत्रालय ने कहा, "शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन) विभिन्न डिजिटल संचार माध्यमों का उपयोग करके भड़काऊ संदेशों को प्रसारित करने और लोक व्यवस्था को भंग करने वाली हिंसक क्रियाकलापों के माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है, जो देश की अखंडता के लिए एक गंभीर चुनौती है. सरकार का यह विश्वास है कि 'शहजाद भट्टी नेटवर्क (एसबीएन)' आतंकवाद में संलिप्त है और उसने भारत में आतंकवाद के विभिन्न कृत्यों में भाग लिया है।"
Created On :   16 Sept 2026 5:30 PM IST










