UP News: लखनऊ में Ex गर्लफ्रेंड को कार से कुचलने के आरोपी शाहनवाज को पुलिस ने दबोचा, पहचान छुपा कर प्यार में फंसाने का आरोप

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार में जनेश्वर मिश्र पार्क के पास एक युवती को कार की बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाहनवाज नाम के युवक ने अपनी कार से युवती को टक्कर मारी और फिर वहां से भाग गया था। बताया जा रहा है कि युवती उसे ‘यश ठाकुर’ के नाम से जानती थी। सुबह जब उसने युवक को किसी दूसरी लड़की के साथ देखा तो वह कार रोकने के लिए आगे बढ़ी। इसी दौरान कार अचानक तेज रफ्तार में आगे बढ़ गई थी। युवती कार के आगे वाले हिस्से पर जा गिरी और कुछ दूर तक घिसटती रही। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।
यह भी पढ़े -यूसीसी विरोध में नीतीश को आरजेडी का न्योता, महागठबंधन में आइए और सरकार बनाइए, बीजेपी को लेकर कही बड़ी बात
दूसरी लड़की के साथ देखकर हुआ विवाद
अनामिका सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क के पास चाय पीने गई थी। वहां उसने शाहनवाज को एक दूसरी लड़की के साथ देखा। युवती के अनुसार, वह उसे अब तक ‘यश ठाकुर’ के नाम से जानती थी। कार रोकने की कोशिश के दौरान दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसी दौरान उसे युवक की असली पहचान के बारे में पता चला था।
कार के बोनट पर घिसटती रही युवती
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनामिका ने सड़क पर कार रोकने की कोशिश की थी। आरोप है कि चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेज गति से आगे बढ़ा दिया था। युवती कार के बोनट पर गिर गई और करीब 200 से 300 मीटर तक घिसटती चली गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार रोकने की कोशिश की और पत्थर भी फेंके लेकिन चालक वहां से निकल गया।
यह भी पढ़े -कांग्रेस ने यूसीसी को लेकर उठाए कई सवाल, मुसलमानों के खिलाफ एक जिद से लेकर वोट बैंक की साजिश बताया
आरोपी गिरफ्तार
आपको बता दें कि, घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें युवती कार के आगे दिखाई दे रही है, जबकि आसपास के लोग वाहन को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। पुलिस के मुताबिक, युवती की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसे मेडिकल जांच के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Created On :   16 Sept 2026 5:22 PM IST










