हरिद्वार में बस खाई में गिरी, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

जानकारी के अनुसार, हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।
हरिद्वार सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि चंडी चौकी हरिद्वार के नजदीक रोडवेज की बस खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला। मौके पर सीएफओ अभिनव त्यागी व सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल, एसओ श्यामपुर, एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद है।
आईएएनएस
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   31 May 2023 11:05 AM IST












