Seelampur Building Collapsed: एक ही परिवार के 7 लोगों का रेस्क्यू, अब भी 3-4 लोग मलबे में फंसे, NDRF-सिविल डिफेंस मौके पर मौजूद

  • दिल्ली में बड़ा हादसा
  • सीलमपुर में गिरी इमारत
  • रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सीलमपुर में ढही इमारत के मलबे से लोगों को निकालने का काम जारी है। अब तक 7 लोगों का रेस्क्यू किया जा चुका है। वहीं, 3 से 4 लोग अभी भी फंसे हुए हैं। उत्तर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है। उन्होंने कहा कि अभी तीन से चार लोगों के मलबे में फंसे होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि इमारत करीब 10 से 15 साल पुरानी थी।हादसे की जानकारी मिलते ही फायर डिपार्टमेंट की टीम फौरन मौके पर पहुंच गईं। साथ ही, NDRF, पुलिस, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक ही परिवार के 7 लोगों का रेस्क्यू

उत्तर पूर्वी दिल्ली अतिरिक्त डीसीपी संदीप लांबा ने हादसे से जुड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि हमें सुबह करीब साढ़े सात बजे सूचना मिली कि वेलकम इलाके की जनता कॉलोनी की गली नंबर 5 में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। यह इमारत मतलूफ नाम के व्यक्ति की थी। इसके सामने वाली इमारत को भी नुकसान पहुंचा है। यहां रहने वाले एक ही परिवार के 7 सदस्यों को बचा लिया गया है। बाकी लोगों को बचाने का काम जारी है। पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और स्थानीय लोग मौके पर काम कर रहे हैं। 3-4 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

कब हुआ हादसा?

आपको बता दें कि, सीलमपुर में शनिवार (12 जुलाई) सुबह 7:15 बजे मजदूर कॉलोनी की एक चार फ्लोर वाली बिल्डिंग अचानक गिर गई। जब यह हादसा हुआ उस समय कई लोग बिल्डिंग में मौजूद थे। करीब 10 लोग मलबे में दब गए थे जिनमें से 7 को बाहर निकाला जा चुका है। तीन लोगों का रेस्क्यू होना बाकी है।

Created On :   12 July 2025 1:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story