मौसम अपडेट: दिल्ली में भारी बारिश, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का बढ़ा खतरा, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

दिल्ली में भारी बारिश, पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का बढ़ा खतरा, जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल
  • देश के अधिकांश हिस्सों में हो रही है भारी बारिश
  • पहाड़ों पर बढ़ा लैंडस्लाइड का खतरा
  • यूपी बिहार में नजर आ रहा एक सा मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक तेज बारिश हो रही है। जिस वजह से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं, पहाड़ों के बारे में जानें तो, यहां पर भी तेज पानी गिर रहा है, जिससे मैदानी इलाकों की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। साथ ही पहाड़ों में लैंडस्लाइड का भी खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

राजधानी में जलभराव की स्थिति

दिल्ली में कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है, तो बाढ़ जैसी स्थिति भी सामने आ रही है। यमुना का बढ़ता जलस्तर सभी को परेशान कर रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में लगातार हल्की बारिश की संभावना है।

यूपी-बिहार में एक जैसे हाल

यूपी-बिहार के मौसम के बारे में जानें तो, दोनों जगहों पर एक जैसी मौसम की स्थिति देखने को मिल रही है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी बारिश से आराम मिलने की उम्मीद है लेकिन कई जिलों भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। जिसमें गाजियाबाद, नोएडा और बागपत जैसे कई जिले शामिल हैं। वहीं, बिहार में कई जगहों पर बारिश से राहत मिलेगी लेकिन दूसरी ओर तेज बारिश भी होगी। जिसमें सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और सुपौल जैसे कई जिले शामिल हैं।

पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड जैसे हालातों से लोग परेशान

पहाड़ी इलाकों में अब भी भारी बारिश का दौर थमा नहीं है। ऐसी स्थिति में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है और लैंडस्लाइड का भी खतरा बढ़ रहा है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर रहे हैं और सतर्क रहें। किशत्वाड़ जिले में आज सुबह भूस्खलन की खबर सामने आई है, जिसने और भी परेशानी बढ़ा दी है। ऐसे में लोगों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में मौसम सामान्य रहने वाला है। वहीं, उत्तराखंड में भी राहत मिल सकती है। लेकिन लोगों के लिए चेतावनी जारी की गई है।

पंजाब में कई सालों बाद आई बाढ़

पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते मैदानी इलाकों पर भी भारी असर नजर आ रहा है। पंजाब में करीब दशकों के बाद भारी बाढ़ आई है, जिससे अधिकांश लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब में बाढ़ ग्रसित सभी क्षेत्रों में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Created On :   5 Sept 2025 11:30 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story