Bihar Politics: 'अपना सूपड़ा साफ होते महसूस करने...' केंद्रीय मंत्री ने लालू यादव के बयान का किया पलटवार

- इंडिया गठबंधन का बिहार में सूपड़ा साफ
- लोकतंत्र में जनता के पास होती है ताकत
- पीएम मोदी ने बीजेपी को दिया आदेश
डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में अक्टूबर-नवंबर में होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीतिक पारा धीरे-धीरे बढ़ने लग गया है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव लगातार प्रदेश की नीतीश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमलावर बने हुए हैं। इस बीच पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और पीएम मोदी पर हमला कर दिया है। उन्होंने ने कहा कि पीएम मोदी को 'मां की गाली' पर बीजेपी ने कितना बिहार बंद किया है। इसका पलटवार केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया है।
केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ने सोशल साइट एक्स पर लालू प्रसाद यादव के बयान का पलटवार करते हुए कहा, "लालू यादव हो या तेजस्वी यादव हो या उनकी पार्टी हो या INDI गठबंधन के कोई नेता हो या राहुल गांधी हो या कोई भी हो वे सब समझने लगे हैं कि 2025 के बिहार चुनाव का क्या परिणाम होने वाला है और वे अपना सूपड़ा साफ होते महसूस करने लगे हैं इसलिए निराशा में वे बेतुकी बातें करने लगे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर बढ़ गया है और ये लोग लालटेन युग में जी रहे हैं और सोच भी उसी तरह है।"
उन्होंने आगे कहा, "इन लोगों को पता चल गया है कि लोकतंत्र का मतलब क्या होता है। लोकतंत्र में जनता के पास ताकत है और जनता जो चाहती है वैसा ही होता है और लोकतंत्र में जनता परिवारवाद, अपराद, नरसंहार, रेप, अस्पताल में व्यवस्था न हो, वर्ग विभेद हो, इन सबको नहीं पसंद करती है। जनता अब विकास में विश्वास करती है इसलिए वे लोग ऐसा बोल रहे हैं।"
राजद पार्टी प्रमुख ने क्या दिया बयान?
लालू यादव ने कहा, "क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपाइयों को आदेश दिया है कि आज पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं-बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को इतने हल्के में ना लें? यह बिहार है. बीजेपी के गुंडे-मव्वाली सम्मानित शिक्षिकाओं, राह चलती महिलाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों को गालियां दे रहे है, उनके साथ हाथापाई कर दुर्व्यवहार कर रहे है? क्या यह उचित है? शर्मनाक!"
Created On :   5 Sept 2025 2:02 AM IST