मौसम अपडेट: MP में मानसून एक बार फिर एक्टिव, दिल्ली में बारिश का अलर्ट, UP में खिलेगी धूप या आज भी लोग रहेंगे बारिश से परेशान? जानें

- देशभर में आज भी होगी बारिश
- IMD ने कई राज्यों को किया अलर्ट
- दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज यानि सोमवार (11 अगस्त) को भी गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बात करें मध्य प्रदेश के मौसम की तो यहां कई जिलों में हल्की-फुल्की बैछारें गिरेंगी। उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में बारिश की संभावना
देश की राजधानी दिल्ली में आज (11 अगस्त) भी बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। राज्य में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। राज्य में आज भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। शामली, मथुरा, मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा में हल्की-फुल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी में आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
बिहार में मौसम के क्या हाल?
मौसम विभाग ने बिहार में भी बारिश की संभावना जताई है। राज्य के इन जिलों में अलर्ट जारी-
वैशाली
दरभंगा
सुपौल
अररिया
किशनगंज
पूर्णिया
कटिहार
MP में बारिश या धूप?
मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी था लेकिन बीच में बारिश अचानक रुक गई। लेकिन अब एक बार फिर राज्य में मानसून एक्टिव हो रहा है। सोमवार को बालाघाट पन्ना, रीवा, मऊगंज, जबलपुर, सतना, सीधी, मैहर, सिवनी और कटनी में बारिश होगी। यह जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गई है।
Created On :   11 Aug 2025 12:55 PM IST