मौसम अपडेट: पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश का कहर रहेगा जारी, जानें क्या हैं मौसम विभाग के ताजा अपडेट्स

- देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी
- मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- जानें अपने शहर के मौसम का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के बारे में जानें तो यहां पर भी शुक्रवार से धीरे-धीरे लगातार बारिश हो रही है। शनिवार की सुबह से ही तेज हवाएं चल रही हैं। लगातार बारिश होने के चलते देश के तापमान में भी गिरावट आई है। लोगों को भारी गर्मी और उमस से राहत मिली है। उत्तर राज्यों, दक्षिण और पश्चिम राज्यों में भी भारी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की तरफ से भी अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली में कैसा रहने वाला है मौसम?
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों तक दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही कुछ इलाकों में आंधी भी देखने को मिल सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
उत्तर भारत में बारिश का दौर
बात करें उत्तर भारत की तो यहां पर लगातार बारिश का दौर देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होगी। जिसमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी जैसे कई शहर शामिल हैं। कुछ स्थानों पर जलभराव भी देखने को मिल सकता है। वहीं, बात करें पंजाब, हरियाणा की तो यहां पर भी लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। आने वाले दो दिनों तक बारिश का दौर एक्टिव है।
हिमाचल प्रदेश में चेतावनी जारी
बात करें हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की तो, पर्वतीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना जारी है। साथ ही मौसम विभाग की तरफसे चेतावनी जारी की गई है। भूस्खलन की आशंका जताई जा रही है। साथ ही यात्रियों को सतर्क रहने की संभावना जताई गई है। चारधाम यात्रा पर भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है।
दक्षिण और पश्चिम भारत में कैसा है मौसम?
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में शनिवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, कुछ दिनों बाद भारी बारिश होने की भी आशंका है। इसके अलावा राजस्थान और गुजरात की बात करें तो, राजस्थान के पूर्वी हिस्से में मानसून आ गया है। जयपुर, कोटा और अजमेर में बूंदाबांदी हुई है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी लगातार बारिश हो रही है।
केरल और कर्नाटक में भारी बारिश
केरल में भारी बारिश हो रही है, इसके चलते ही निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या देखने को मिल रही हैष कर्नाटक के भी अधिकांश जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि, आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग ने देश के लोगों को सचेत करते हुए जानकारी साझा की है। मौसम विभाग की तरफ से देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि, पहाड़ी और तटीय इलाकों पर भारी बारिश हो रही है, ऐसे में सभी सावधानी बरतें। सावधानी बरतने की अपील के साथ नदी किनारे और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में यात्रा टालने की सलाह दी है।
Created On :   19 July 2025 12:51 PM IST