National Herald Case: 'ये सब राजनीतिक बदले की भावना से किया गया', दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा, बोले- नहीं हुई पैसों की लेन-देन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली राउज एवेन्यू कोर्ट के हालिया फैसले के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में वार-पलटवार का दौर जारी है। इस क्रम में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कोर्ट की टिप्पणी को सही करार दिया है। उन्होंने दावा किया कि इस मामले में न ही पैसे लिए गए और न ही दिए गए। इसके बावजूद एक प्राइवेट शिकायत पर इतनी बड़ा एक्शन लिया गया। तो चलिए विस्तार से जानते हैं ये पूरा मामला है क्या?
#WATCH | Delhi: On the National Herald case, Congress leader Digvijaya Singh says, "This is a strange episode. No money was given, no money was taken. No money was taken privately anywhere, yet the Enforcement Directorate is taking such a big action based on a private complaint.… pic.twitter.com/JR8hEacpy7
— ANI (@ANI) December 23, 2025
यह भी पढ़े -‘राहुल गांधी और जॉर्ज सोरोस दो जिस्म एक जान’, गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को बताया 'मीर जाफर', ममता बनर्जी की सरकार पर भी बोला हमला
कांग्रेस नेता का प्रहार
नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह एक अजीब मामला है। न कोई पैसा दिया गया, न कोई पैसा लिया गया। कहीं भी प्राइवेट तौर पर कोई पैसा नहीं लिया गया, फिर भी प्रवर्तन निदेशालय एक प्राइवेट शिकायत के आधार पर इतनी बड़ी कार्रवाई कर रहा है। यह पूरी तरह से राजनीतिक बदले की भावना से किया जा रहा है, और मुझे खुशी है कि इस मामले में हाई कोर्ट के जज की टिप्पणियां बिल्कुल सही हैं।
यह भी पढ़े -असम में पीएम मोदी ने साधा था कांग्रेस पर निशाना, तो भड़क गए खड़गे, कहा- 'अगर वे फेल होते हैं तो वो हर चीज के लिए...'
अदालत के इस फैसले के बाद गरमाई सियासत
आपको बता दें कि, मालूम हो कि, अदालत ने हाल ही में ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से यह बोल कर इनकार किर दिया कि एफआईआर के बिना मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और अभियोजन (Prosecution) कानून के खिलाफ है। इसका मतलब यह कि अपराध में पहले उचित एफआईआर का दर्ज होना जरूरी है। आपको बता दें कि, PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के प्रावधान (Provisions) इस बात पर जोर डालते हैं कि अपराध में FIR दर्ज होने के बाद ही ED को जांच शुरू करनी चाहिए।
अदालत का मानना है कि इस केस में सीबीआई ने FIR दर्ज नहीं कई है। वहीं, ED ने बिना FIR के ही ECIR दर्ज कर जांच-पड़ता तेज कर दी। यही कानून की नजरों में वैध नहीं है। एफआईआर दर्ज न होने के बाद भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जांच-पड़ताल करने को लेकर विपक्ष नाराज है। यही वजह है कि वह सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने के लिए विरोध प्रदर्शन की मदद ली है।
Created On :   23 Dec 2025 9:55 AM IST













