Jammu Kashmir Landslide: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख, सीएम अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी से बात, कटरा के हालात के बारे में बताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया दुख, सीएम अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी से बात, कटरा के हालात के बारे में बताया
  • प्रेसिडेंट मुर्मू ने जताया कटरा के हालातों पर दुख
  • सीएम अब्दुल्ला की पीएम से बात
  • कटना में लैंडस्लाइड के बाद भारी तबाही

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में कुदरत कहर बरपा रही है। मंगलवार को कटरा के वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन हुआ जिसने तबाही मचा दी। इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मी ने दुख जाहिर करते हुए 'एक्स' पोस्ट शेयर किया है। इसी के साथ मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाएं हुए हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। सीएम ने पीएम मोदी को कटरा के हालातों के बारे में जानकारी दी। मालूम हो कि, कटरा में कल लैंडस्लाइड के चलते 32 लोगों की जान चली गई। वहीं, कुछ लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया दुख

प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू ने कटरा लैंडस्लाइड में मारे गए लोगों के प्रति शोक जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर के तीर्थयात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु की दुखद घटना अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और राहत एवं बचाव कार्यों की सफलता की कामना करता हूं।

सीएम अब्दुल्ला ने की पीएम मोदी से बात

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज थोड़ी राहत मिली है क्योंकि बारिश लगभग थम गई है। निचले इलाकों से पानी कम होने लगा है। आपदा से हुआ नुकसान आपके सामने है। 2014 में भी इसी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था। इसका मतलब है कि पुल के इस हिस्से से कुछ खतरा जुड़ा है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि ऐसी घटना दोबारा न हो। हमें नदी किनारे बसे घरों के लिए भी कदम उठाने होंगे। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गया है। मैंने अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है और उन्हें स्थिति की विस्तृत जानकारी दी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि केंद्र सरकार हर संभव मदद करेगी।

सीएम ने आगे बताया कि अगर हमें मौसम के बारे में पहले से पता होता, तो क्या हम उन मासूमों की जान बचाने के लिए कुछ नहीं कर सकते थे? वे ट्रैक पर क्यों थे? उन्हें सुरक्षित जगह क्यों नहीं पहुँचाया गया? हमें दुख है कि कटरा में लगभग 29-30 लोगों की जान चली गई। हमें नदी किनारे अवैध रूप से रह रहे लोगों के लिए कदम उठाने होंगे। उन्हें किसी नई जगह पर बसाना होगा।

Created On :   27 Aug 2025 4:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story