पश्चिम बंगाल: 'वो चल नहीं पा रही..', दुर्गापुर गैंगरेप पीड़िता के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता ने बताया बेटी का हाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुर्गापुर कथित गैंगरेप पीड़िता के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस बीच पीड़िता के पिता ने बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। उन्होंने रविवार (12 अक्टूबर) को मीडिया से बात की और बताया कि उनकी बेटी चल तक नहीं पा रही है और बिस्तर पर है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री, डीजी, एसपी और कलेक्टर पूरी मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -जानिए भौगोलिक स्थिति से लेकर सियासी समीकरण और राजनीतिक इतिहास के दिलचस्प से भरी नेपाल से सटी अररिया विधानसभा सीट का चुनावी इतिहास
यह भी पढ़े -बरेली जा रहे सपा सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को यूपी पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोका, विपक्षी नेताओं ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना
'वो चलने में असमर्थ है'
दुर्गापुर कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के पिता ने कहा कि वह चलने में असमर्थ है और बिस्तर पर आराम कर रही है। मुख्यमंत्री, डीजी, एसपी और कलेक्टर सभी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं और नियमित रूप से उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ कर रहे हैं। मैंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि वे हमें मेरी बेटी को यहां से ओडिशा ले जाने दें, एक सुरक्षित स्थान पर, क्योंकि यहां उसकी सुरक्षा खतरे में है। हमने उनसे अनुरोध किया है कि वे हमें उसे ले जाने दें।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, छात्रा ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है। वह दुर्गापुर के शौभापुर इलाके में स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 10 अक्टूबर की रात 8.30 बजे अपने क्लासमेट के साथ कैंपस के बाहर खाने के लिए गई थी। खाने के बाद वापस कैंपस लौटते समय कुछ युवक उनके रास्ते में आ गए। इसमें से एक युवक ने छात्रा का मोबइल फोन छीन लिया। इसके बाद दूसरे युवक ने छात्रा को सुनसान जगह पर घसीटते हुए ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद छात्रा को उसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया क गैंगरेप की शिकायत पर जांच जारी है। इसके अलावा पीड़िता का बयान भी दर्ज किया गया है। इस मामले में पीड़िता की भूमिका की भी जांच जारी है। पुलिस ने गैंगरेप के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़े -छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड जीतू पटवारी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – “मुख्यमंत्री संवेदनहीन, सच छिपा रही है सरकार”
Created On :   12 Oct 2025 2:16 PM IST