Breaking News: लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर

लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर
  • चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से दिया इस्तीफा
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस्तीफे को किया मंजूर
  • लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का बड़ा फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। अरुण गोयल का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब देश में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं।

चुनाव आयोग जल्द ही आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तारीखों का ऐलान करने वाली है। बता दें कि, पहले से ही चुनाव आयोग में एक पद खाली थी। ऐसे में अरुण गोयल के इस फैसले के बाद अब चुनाव आयोग में दो पद खाली हो गई है। अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ही बचे हैं। बता दें कि, निर्वाचन आयोग में मुख्य पद के अलावा दो इलेक्शन कमिश्नर होते हैं। जो कि अब खाली हो चुके हैं।

CEC बनने की कगार पर थे अरुण गोयल

अरुण गोयल ने साल 2022 के नवंबर महीने में चुनाव आयुक्त का प्रभार संभाला था। उनका कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था। अरुण गोयल मुख्य चुनाव आयुक्त बनने की कगार पर थे। क्योंकि, फरवरी 2025 में राजीव कुमार रिटायर होने वाले हैं। लेकिन उससे पहले ही अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अरुण गोयल 1985 बैच के आईएएस हैं।

मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम, 2023 की धारा 11 के खंड (1) के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त या चुनाव आयुक्त किसी भी समय अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। केवल उन्हें राष्ट्रपति को लिखित रूप में इस्तीफा सौंपना होता है। करीब 15 महीने तक चुनाव आयुक्त के पद पर रहे अरुण गोयल की किसी के साथ मतभेद की भी खबर सामने नहीं आई थीं। बीते चार सालों की बात करें तो केवल अशोक लवासा ही दूसरे निर्वाचन आयुक्त हैं, जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है। अशोक लवासा के उनके साथी के साथ मतभेद थे। जिसके चलते लावासा साल 2020 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Created On :   9 March 2024 3:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story