Maharashtra News: कार्तिकी यात्रा में एक भी वारकरी को न हो असुविधा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश

कार्तिकी यात्रा में एक भी वारकरी को न हो असुविधा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश
कार्तिकी यात्रा 2026 के दौरान किसी भी वारकरी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, पंढरपुर। कार्तिकी यात्रा 2026 के दौरान किसी भी वारकरी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन को पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामान्य वारकरी ही असली वीआईपी हैं, इसलिए वीआईपी दर्शन बंद किया गया है ताकि उन्हें समय पर और सुलभ दर्शन मिल सके।

पंढरपुर में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान शिंदे ने बताया कि वारकरियों की सुविधाओं के लिए नगर विकास विभाग से पंढरपुर नगर परिषद को 5 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं और आगे भी आवश्यक निधि उपलब्ध कराई जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को 10 लाख पानी की बोतलों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।

उन्होंने 65 एकड़ क्षेत्र में कंक्रीटीकरण, वृक्षारोपण, महामार्ग पर धूल रोकने के लिए अस्थायी डामरीकरण, निर्बाध बिजली आपूर्ति और कड़े पुलिस बंदोबस्त के निर्देश दिए। जिलाधिकारी एस. कार्तिकेयन ने बताया कि स्वच्छता के लिए 1,200 कर्मचारी, 1,500 शौचालय, 50 लाख रुपये की दवाइयाँ और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है।

Created On :  

Tags

Next Story