West Bengal By Election: टीएमसी का खेला फेल! फाल्टा उपचुनाव में बीजेपी की जीत दर्ज, बड़े मार्जिन से टीएमसी को मिली हार

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार देबांगशु पांडा ने बड़ी संख्या से अपनी जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शंभू नाथ कुर्मी को 1,09,021 वोटों के अंतर से हरा दिया है। आंकड़ों के मुताबिक, देबांगशु पांडा को अब तक कुल 149666 वोट मिले हैं। इस जीत को ऐतिहासिक जीत माना जा रहा है। फाल्टा सीट पर हुए इस उपचुनाव में शुरुआत से ही बीजेपी मजबूत स्थिति में दिख रही थी और मतगणना के हर एक राउंड में देबांगशु पांडा लगातार अपनी बढ़त बना रहे थे और विपक्ष काफी पीछे चल रहा था।
यह भी पढ़े -देश में ईंधन की कोई कमी नहीं, सरकारी तेल कंपनियां आसानी से कर रही आपूर्ति का प्रबंधन बीपीसीएल मार्केटिंग डायरेक्टर
फाल्टा सीट पर बीजेपी शुरू से ही मजबूत स्थिति में
फाल्टा सीट पर देखा जा सकता था कि बीजेपी शुरुआत से ही इस पर अपनी पकड़ बनाए हुए थी। मतगणना के हर एक राउंड में देबांगशु पांडा ही लगातार अपनी बढ़त बनाते हुए नजर आ रहे थे। वहीं, विपक्षी दल काफी पीछे चल रहा था। इस उपचुनाव में बीजेपी की बढ़त इतनी ज्यादा रही थी कि मुकाबला बिल्कुल साफ और एकतरफा देखने को मिल रहा था। इस जीत को बीजेपी की एक अहम जीत मानी जा रही है।
यह भी पढ़े -अमेरिका-ईरान समझौते की रूपरेखा तैयार, बड़े मुद्दे सुलझाने में लग सकते हैं दो महीने वेस्ट एशिया मामलों के विशेषज्ञ
चर्चा का विषय रही फाल्टा सीट
पश्चिम बंगाल में फाल्टा सीट का चुनाव इस बार काफी चर्चा में रहा है। चुनाव आयोग ने पहले वोटिंग में गड़बड़ी हुई और चुनावी प्रक्रिया में शिकायत दर्ज हुई, इसके बाद यहां पर दोबारा से वोटिंग हुई थी। रीपोलिंग बहुत ही अच्छे से बीत जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़चढ़ कर वोटिंग की है। वहीं, अब नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया रुख देखने को मिल रहा है।
Created On :   24 May 2026 6:04 PM IST











