छिंदवाड़ा: एक के बाद एक चार भीषण दुर्घटनाएं, सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत चार ने गंवाई जान

एक के बाद एक चार भीषण दुर्घटनाएं, सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत चार ने गंवाई जान
  • एक के बाद एक चार भीषण दुर्घटनाएं
  • सड़क हादसों में चार लोगों ने गंवाई जान
  • मामलों की जांच में जुटी पुलिस प्रशासन

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। नागपुर रोड स्थित तंसरा के समीप सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार चौपहिया ने दुपहिया सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं बुजुर्ग के दामाद को चोट आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना रविवार रात की है। देहात थाना क्षेत्र के सतनूर के समीप तेज रफ्तार चौपहिया ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। तीसरी घटना रविवार को चांद के गुमगांव में हुई थी। तेज रफ्तार चौपहिया की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत हो गई। चौथा हादसा पांढुर्ना के मारूड़ का है। यहां पुलिया से बाइक टकराने से घायल युवक की मौत हो गई। चारों प्रकरणों में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

दुपहिया सवार ने तोड़ा दम-

देहात पुलिस ने बताया कि परासिया रोड स्थित सतनूर के समीप तेज रफ्तार चौपहिया ने बाइक सवार कावेरी नगर निवासी 35 वर्षीय गुलजार पिता कैलाश कुमार यादव को टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रुप से घायल गुलजार की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिया से बाइक टकराई, चालक मृत-

पांढुर्ना के ग्राम मारूड़ निवासी 22 वर्षीय रविन्द्र ज्ञानेश्वर धांडे बिछुआढाना से बाइक से अपने घर लौट रहा था। मारूड़ के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे में गंभीर रुप से घायल रविन्द्र की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायल की इलाज के दौरान मौत-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि चांद के गुमगांव निवासी 50 वर्षीय लखनराम वर्मा को रविवार को तेज रफ्तार चौपहिया ने टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रुप से घायल लखनराम को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से उन्हें निजी अस्पताल ले गए थे। हालत नाजुक होने पर लखनराम को सोमवार शाम वापस जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां लखनराम की मौत हो गई।

बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद घायल-

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि उत्तराखंड के विजपुर निवासी 73 वर्षीय अनार ङ्क्षसह पिता दयाल ङ्क्षसह विस्ट ज्योतिषाचार्य और पंडिताई करते थे। वे रविवार को अपने दामाद ऋषिकेश निवासी 33 वर्षीय सुनील सिंह के साथ छिंदवाड़ा आए थे। सोमवार सुबह अनार सिंह दामाद सुनील ङ्क्षसह के साथ दुपहिया से मोहखेड़ के खेड़ी अपने एक जजमान के घर जा रहे थे। नागपुर रोड स्थित तंसरामाल के समीप एक तेज रफ्तार चौपहिया ने दुपहिया सवार दामाद और ससुर को टक्कर मार दी। हादसे में अनार ङ्क्षसह की मौत हो गई। वहीं सुनील को गंभीर चोट आई है।

Created On :   6 Feb 2024 3:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story